Bihar News-राजापाकर उत्तरी पंचायत के पूर्वी टोला वार्ड नंबर 7 में महा यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Bihar News- A grand Kalash Yatra was taken out for the Maha Yagya in Purvi Tola Ward No. 7 of Rajapakar North Panchayat.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर  /वैशाली

आयोजित 24 घंटे के अष्टयाम यग को ले आज सुबह 251 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. हाजीपुर कौनहारा घाट से गंगाजल लाकर  काली स्थान राजापाकर बाजार कबीर मठ के बगल  से कलश यात्रा निकाली गई।

Bihar News- A grand Kalash Yatra was taken out for the Maha Yagya in Purvi Tola Ward No. 7 of Rajapakar North Panchayat. आचार्य इंद्रेश झा, विवेक कुमार झा, शिवम कुमार झा, कपिल देव झा , मुक्तिनाथ झा के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान उपरांत कलश में जल भरकर कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय राजापाकर बाजार के विभिन्न चौक चौराहा पोस्ट ऑफिस चौक ,हाई स्कूल चौक होते हुए यज्ञ स्थल को पहुंची. सुबह कलश यात्रा उपरांत आज ही अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ .जो कल एक बजे समाप्त होगा .वही यग की समाप्ति उपरांत कल शुक्रवार को रात्रि में भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा देखने के लिए सड़कों के दोनों किनारे महिला पुरुष बच्चों की भारी भी देखी गई. वही आज सुबह दर्जनो महिला ने यज्ञ स्थल के परिक्रमा कर पूजा अर्चना कर सुख शांति का भगवान से दुआ मांगी  .यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

Bihar News- A grand Kalash Yatra was taken out for the Maha Yagya in Purvi Tola Ward No. 7 of Rajapakar North Panchayat.

यज्ञ का हरे राम हरे कृष्णा गौरी शंकर सीता राम भक्ति धुन से शुरूआत किया गया. वहीं मौके पर पूजन पाठ सामग्री की दुकान भी सजी देखी गई. यज्ञ के व्यवस्थापकों में दिनेश राय, संजू कुमार, अमित कुमार ,रत्नेश कुमार, राम इकबाल राय ,रामसुरत राय, सिपाही राय आदि शामिल हैं।

Trending News