संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
जिसमें नए राशन कार्ड बनाने, नाम संशोधन, नाम जोड़ने एवं नाम काटने के लिए लोगों ने आवेदन दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत सचिव सुमित कुमार ने बताया कि नए राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर में 18 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं फॉर्म ख के 12 आवेदन प्राप्त हुए ।
जिसमें नाम जोड़ने संशोधन करने हटाने के लिए आवेदन को ऑनलाइन किया गया. वही मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख ललिता देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह ने शिविर में आए लोगों को नए राशन कार्ड बनाने नाम जोड़ने हटाने के संबंध में विभिन्न जानकारी दिया. तथा लोगों को बताया गया कि नए राशन कार्ड के लिए जाति, आय, आवासीय का ऑनलाइन करे . उसके बाद आधार कार्ड, बैंक खाता एवं ग्रुप फोटो के साथ आवेदन ऑनलाइन जमा करें. नाम हटाने एवं संशोधन के लिए फॉर्म ख भरने की बात कही. उसमें भी फार्म क की तरह सारे कागजात के साथ फॉर्म ऑनलाइन करने का सुझाव दिया।

शिविर में उपस्थित नथुनी प्रसाद सिंह, पंचायत सचिव सुमित कुमार ,विकास मित्र जयंती कुमारी ,कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार ,मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार, उप मुखिया कुमारी संजू रानी आदि शामिल है।