अभिनेता सोनू सूद ने दिया मन्नते फाउंडेशन को अवार्ड

Actor Sonu Sood presented an award to the Mannate Foundation.
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

जयपुर में अध्यक्ष गौरव धवन ने ग्रहण किया संस्था का सम्मान

आगरा। स्पार्कल इंडिया द्वारा राइजिंग भारत सब्मिट एवं अवार्ड 2025 का आयोजन जयपुर में होटल क्लार्क आमेर में किया गया। इस दौरान आगरा से मन्नते फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव धवन को फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। गौरव को इससे पहले पूनम ढिल्लन, महिमा चौधरी, रिमी सेन, कायनात अरोड़ा, गुलशन ग्रोवर सहित कई नामचीन हस्तियां सम्मानित कर चुकी है। गौरव को दुबई, मलेशिया, वियतनाम जैसे देशों में भी सम्मान मिल चुका है।Actor Sonu Sood presented an award to the Mannate Foundation.

मन्नते फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति डॉ. विजय किशोर बंसल के सानिध्य में संस्था लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। जिसके चलते लगातार संस्था देश की प्रतिष्ठित शख्शियतों द्वारा सम्मान पा रही है। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी व सहयोगियों का अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में कई राज्यों के उघमी भी मौजूद रहे।Actor Sonu Sood presented an award to the Mannate Foundation.

Trending News