Bihar News-बरांटी थाना क्षेत्र के चकबरूआ ग्राम में एक 35 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत

Bihar News- A 35-year-old youth died under suspicious circumstances in Chakbarua village of Baranti police station area.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

बरांटी चकबरूआ/वैशाली

घटना की सूचना पाकर बराटी थाने के एसआई राजीव राज सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में परिजनों अगल-बगल लोगों से पूछताछ किया. एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।

Bihar News- A 35-year-old youth died under suspicious circumstances in Chakbarua village of Baranti police station area. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदन कुमार उम्र 35 वर्ष पिता गणेश राय ग्राम चक बरुआ ग्राम निवासी अक्षयवट नगर ढाला से दक्षिण मुख सड़क पर ग्रेजुएट चाय की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह ग्रेजुएट चाय वाले के नाम से प्रसिद्ध था .वही मृतका चंदन कुमार के पत्नी कंचन देवी एवं मां बेबी देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लड़के चंदन को घर से बुलाकर ले गए थे. एवं पता चला कि वह दुर्गा माता के विसर्जन में भी गया है. उसके बाद खोजबीन किया तो पता चला कि  चंदन का शव गांव के ही सुरेंद्र राय के मकान में संचालित कोचिंग के पीछे खाली खेत में पड़ा हुआ है. उसका मुंह से जीभ निकला हुआ है एवं मुंह से खून निकल रहा है. उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं एसआई राजीव राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां चंदन का शव पड़ा था. वहां कोटा  का खाली डिब्बा और नशा का सुई लेने वाला सिरिंज का टूटा हुआ भाग देखा गया. घटना शुक्रवार के लगभग 3 बजे की है. वही मृतका चंदन कुमार के एक 4 साल की पुत्री है एवं पत्नी चार की  गर्भवती है .स्थानीय समाजसेवी सहअधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, दीपक कुमार आदि लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र में चौक चौराहा पर कोटा सहित अन्य नशीली दवा का अवैध रूप से धंधा युवा वर्ग के बच्चों द्वारा किया जा रहा है एवं युवा वर्ग ही इसका उपयोग भी कर रहे हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. जिससे नई पीढ़ी नशे के सेवन में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रही है।

Bihar News- A 35-year-old youth died under suspicious circumstances in Chakbarua village of Baranti police station area.

पुलिस अधीक्षक वैशाली से सभी लोगों ने मांग किया कि पुलिस प्रशासन चौक चौराहों पर इस तरह अवैघ रूप से बेची जा रहे नशीले दवा का धंधा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।

Trending News