Bihar News-वैशाली डीएम का जनता दरबार  पहुँचे 63 फरियादी

Bihar News- 63 complainants reached the public court of Vaishali DM
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

हाजीपुर। शुक्रवार को वैशाली डीएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने जनता की शिकायत और समस्यायें सुनीं तथा जाँच और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 63 आवेदकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या उन्हें बतायी।Bihar News- 63 complainants reached the public court of Vaishali DM

डीएम ने परिवादियों से मुलाकात कर सबकी बातों को सुना
और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इसका शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामलों की जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करायें।

भगवानपुर ब्लॉक से आयी पूजा कुमारी ने बताया कि जनवितरण प्रणाली की दुकान खोलने के लिए 2018 में निकाले गये विज्ञापन के अनुसार उनका चयन हुआ था। उन्हें पीओएस मशीन तो मिल गई परंतु खाधान्न आवंटन अब तक नहीं हुआ। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कई बार आवेदन दिया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को फोन कर फटकार लगाते हुए समहारणालय में आ के मिलने को कहा। साथ ही
तुरंत जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बुला कर उन्होंने इसका समाधान करने को कहा।
बिदूपुर प्रखंड से आये हुए नंदन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मामले में डीएम ने सीओ और डीपीआरओ को जाँच करने का निर्देश दिया।
जन्दहा की संगीता देवी राशन कार्ड नहीं बन पाने के कारण परेशान थीं और अपनी समस्या के निवारण हेतु जिलाधिकारी के जानता दरबार में आयी थीं।

सुनीता कुमारी जो सदर अस्पताल में परिचारिका के पद पर नियुक्त हुई हैं उन्होंने अपनी समस्या बतायी की कार्यस्थल पर उन्हें हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने अस्पताल के डॉ चंदन कुमार सिंह पर आरोप लगाया कि
एसएनएलयू से हटाने के लिये वो साजिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम हाजीपुर को स्वयं जाँच के लिये कहा।Bihar News- 63 complainants reached the public court of Vaishali DM

हाजीपुर के वासुदेव चौधरी दाखिल ख़ारिज के संबंध में आवेदन ले के आये थे जिसके समाधान के लिये डीएम ने सीओ और डीसीएलआर हाजीपुर को निर्देशित किया।अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश के साथ ही डीएम ने पूर्व में दिये गये आदेशों का फॉलो अप भी अधिकारियों से माँगा।

Trending News