Bihar news बालू लदा ट्रक पलटने से दबकर एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत,कई घायल

Bihar news बालू लदा ट्रक पलटने से दबकर एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत,कई घायल
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ सड़क दुर्घटना में चार लोगो कि मौत हो गई है वही लगभग आधा दर्जन लोगो के घायल होने कि सुचना है। Bihar news बालू लदा ट्रक पलटने से दबकर एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत,कई घायल

घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी के पास की है जहा बालू से लदा ट्रक टेम्पो पर पलट गया जिससे उसमे लगभग एक दर्जन लोग दब गए । घटना के बाद स्थानीय लोग व् पुलिस के सहयोग से सभी को निकालने का प्रयास किया गया जिसमें अब तक पांच लोगो कि मौत हो गई है जिन्हें निकाल लिया गया है वही तीन लोग गम्भीर रूप से घायल है जिन्हें भी निकाल कर सदर अस्पताल व शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।मरने वालो में चार महिला व एक बच्चा सामिल है ।Bihar news बालू लदा ट्रक पलटने से दबकर एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत,कई घायल

इस घटना के विषय में बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र के राजेपुर तेतरिया से एक ही परिवार के लगभग एक दर्जन लोग टेम्पू पर सवार होकर मुफसिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित बैरिया देवी मंदिर में शिव चर्चा पूजा करने आ रहे थे तभी हाइवे पार करते समय टेम्पो और बालू से ओवर लोड ट्रक में भिड़ंत हो गई जिसमें बालू से लदा ट्रक टेम्पो पर पलट गया और टेम्पो पर सवार लोग उसमे दब गए ।
वही घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व् पुलिस गमौके पर पहुची और किरान के सहयोग से सभी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।

मृतकों में चार महिला और एक पांच वर्ष का बच्चा शामिल है

Trending News