Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : किसान सभा का 37 वा सम्मेलन संपन्न

जनवाद टाइम्स 18 October 2022
Bihar news : किसान सभा का 37 वा सम्मेलन संपन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य किसान सभा का 37 वा बैरिया अंचल सम्मेलन का. गणेश शंकर विद्यार्थी नगर बरगछिया में दिनांक 18 अक्टूबर मंगलवार को संपन्न हो गया ।
सम्मेलन की अध्यक्षता काशी साह ने किया। शोक प्रस्ताव के बाद सम्मेलन का विधिवत उदघाटन का. प्रभुराज नारायण राव , संयुक्त सचिव बिहार राज्य किसान सभा ने करते हुए बताया कि यह सम्मेलन ऐसी परिस्थिति में हो रहा है । जब देश में किसान विरोधी सरकार बैठी हुई है । जिसका बागडोर आर एस एस जैसी सांप्रदायिक शक्तियों के हाथ में है । यह किसानों की जमीनें कारपोरेट को दे देना चाहती है ।
जन विरोधी मोदी की सरकार के लिए महंगाई , बेरोजगारी का कोई महत्व नहीं है । खेती घाटे की हो गई है । गन्ना का लाभकारी दाम किसानों को नहीं मिल रहा है । खाद की कालाबाजारी सरकारी संरक्षण में हो रहा है । महंगी खेती को देखते हुए धान का एम एस पी 26 सौ रूपये क्विंटल किसानों को मिलने से थोड़ी राहत मिल सकती है ।

Bihar news : किसान सभा का 37 वा सम्मेलन संपन्न
लेकिन मोदी सरकार जनता को राहत पहुंचाने के बदले देश में नफरत की बीज बोने में लगी हुई है । गरबा देख रहे मुस्लिम लड़का को खंभे में बांध कर पीटा जा रहा है। मुसलमानों की आबादी बढ़ने का भय हिंदुओं में पैदा किया जा रहा है । संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही । देश की एकता व अखंडता को तोड़ा जा रहा है और हिंदुत्व के आधार पर नए इतिहास का लेखन किया जा रहा है ।

Bihar news : किसान सभा का 37 वा सम्मेलन संपन्न
बैरिया प्रखण्ड में सुखाड़ हो जाने से धान का फसल बड़े पैमाने पर मार खाया है । यह सम्मेलन एक प्रस्ताव के द्वारा यह मांग किया हैं कि बैरिया प्रखण्ड के किसानों को 25 हजार रुपए प्रति एकड़ फसल हर्जाना दिया जाय ।
सम्मेलन में बैरिया अंचल सचिव सुनील कुमार राव ने रिपोर्ट पेश किया। सम्मेलन का अभिनंदन किसान नेता अवधविहारी प्रसाद , नौजवान सभा के जिला मंत्री म. हनीफ ने अभिनंदन किया ।बहस में सत्यनारायण साह , आजाद मियां , हरिओम यादव , बंशी पटेल , इंद्रदेव पंडित , भरत ठाकुर , हरिशंकर यादव आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव देकर रिपोर्ट को संपुष्ट किया ।
सम्मेलन ने 11 सदस्यीय नई अंचल कमिटी का चुनाव किया । जिसके अध्यक्ष काशी साह उपाध्यक्ष हरिओम यादव ,सचिव सुनील कुमार यादव , संयुक्त सचिव सत्यनारायण साह ,कोषाध्यक्ष हरिशंकर यादव तथा अदालत यादव , बंशी पटेल , भरत ठाकुर , मिश्री यादव , असर्फी पटेल , आजाद मियां बैरिया अंचल किसान कौंसिल के सदस्य चुने गए ।
सम्मेलन ने आगामी 5 और 6 नवम्बर को मैनाटांड़ में होने वाले जिला सम्मेलन के लिए 20 प्रतिनिधियों का चुनाव किया ।

Bihar news : किसान सभा का 37 वा सम्मेलन संपन्न
सम्मेलन का समापन भाषण जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने करते हुए किसानों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा । उन्होंने किसान सभा की सदस्यता बढ़ाने तथा किसान सभा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया ।

Post navigation

Previous: Bihar news बायो मेडिकल वेस्ट का प्रॉपर तरीके से करायें उठाव एवं निस्तारण : जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News :पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थायें 20 अक्टूबर के अन्दर प्रत्येक दशा में पात्र आवेदन पत्रों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.