Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित

जनवाद टाइम्स 13 December 2022
Bihar News मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान बारी-बारी से अंचलवार ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित मामलों के निष्पादन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाय।Bihar News मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित

उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाय। 63 दिन से ज्यादा के म्यूटेशन मामले नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही लंबित मामलों को कैम्प मोड में अविलंब निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को जिलास्तर पर सम्मानित किया जायेगा। वहीं इस कार्य में लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि निदेशानुसार जिले में अभियान चलाकर एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामलों को निष्पादित कराया गया है। गौनाहा, ठकराहां, सिकटा, भितहां, मधुबनी, चनपटिया, बेतिया सदर, मझौलिया, लौरिया को और अधिक तीव्र गति से म्यूटेशन के मामले निष्पादित करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी द्वारा इस पर संतोष प्रकट किया गया कि मिशन में अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की गयी है। उन्होंने अपर समाहर्ता तथा सभी डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी को शत-प्रतिशत म्यूटेशन के मामले निष्पादित करने हेतु निदेशित किया।

अंचलाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को आवश्स्त किया गया कि मिशन मोड में ऑनलाइन म्यूटेशन के मामले निष्पादित कराये जा रहे हैं, आज भी बड़ी संख्या में म्यूटेशन के मामले निष्पादित कराने की प्रक्रिया चल रही है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि स्वयं एक-एक लंबित म्यूटेशन को देखें तथा त्वरित गति से निष्पादित करायें। ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित किये जा रहे कार्यों की प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय तथा कम उपलब्धि वाले अंचलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।Bihar News मिशन मोड में एक सप्ताह के अंदर 12888 म्यूटेशन के मामले कराए गए निष्पादित

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु नियमित रूप से कराएं वाहनों की जांच : जिलाधिकारी
Next: Bihar News-पीडीएस दूकानदार बिपिन कुमार सिह कार्ड धारको सही ढंग से राशन वितरण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.