संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार स्थित निजी विद्यालय परिसर में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक एवं भारतीय दुसाध महासभा प्रखंड इकाई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी जिसकी अध्यक्षता कामरेड अमेरिका महतो ने किया एवं संचालन चंदन कुमार ने किया. मौके पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

राज्य कमेटी सदस्य कामरेड हबीब अंसारी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बे सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक थे. वैसे व्यक्ति बीरले ही मिलते हैं. अपने जीवन काल में हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जनता के कार्यों का सर्वोच्च प्राथमिकता दिया. अपने जीवन काल में एक अच्छा घर भी नहीं बनाया .चुनाव में साइकिल से चलकर प्रचार प्रसार किया. उनके परिजन आज भी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं .अन्य भक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा उनके जीवनी से सीख लेने की बात।

मौके पर उपस्थित लाल बाबू पासवान, हबीब अंसारी, अमेरिका महतो, चंदन कुमार, कामरेज सौखत अंसारी, दीपक कुमार, नरेश कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं।