Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने समाजसेवी अग्रवंशियों को जोड़ने के साथ अभावग्रस्त अग्रबंधुओं की सेवार्थ की अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 22 September 2025
Agravansh Seva Trust has taken a unique initiative to serve the needy Agravansh brothers by connecting social workers with Agravansh people.
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल के मार्गदर्शन में महाराजा अग्रसेन का आकर्षक दरबार सजाया गया जहाँ महाराजा अग्रसेन स्वरूप पदमचंद गर्ग और महारानी माधवी स्वरूप श्रीमती पुष्पा गर्ग को ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करके जयकारे लगाते हुए मंचासीन करने के बाद 108 दीपों से उनकी महाआरती की गई।

Agravansh Seva Trust has taken a unique initiative to serve the needy Agravansh brothers by connecting social workers with Agravansh people.

इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर और विजेता होने पर पुरस्कृत होने का अवसर मिला, वहीं समाज के 21 निर्धन बच्चों को एक साल की फीस और 11 असहाय विधवाओं को देने गृहस्थ सामग्री की किट भी प्रदान की गई।
लोकहितम ब्लड बैंक के संरक्षक और सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के अध्यक्ष राकेश मंगल तथा टियर्स की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल को अग्रवंश गौरव तथा समाजसेवी सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वालों को अग्र भामाशाह सम्मान दिया गया।
सुरेश चंद्र अग्रवाल (तपन ग्रुप), रमाशंकर अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, राकेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), नितेश अग्रवाल सर्राफ, मयंक अग्रवाल (एलाइन ऐड), खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू, उमेश गर्ग (एमकेजी कंप्यूटर), अजय बंसल, राहुल अग्रवाल बाड़ी वाले और दिनेश अग्रवाल (अकाउंट्स होम) को अग्रवंश भूषण सम्मान प्रदान किया गया।
हेल्प आगरा, लोकहितम ब्लड बैंक, क्षेत्र बजाजा, समर्पण हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल लोहामंडी, नेशनल चैंबर, सीए इंस्टीट्यूट आगरा ब्रांच, आगरा व्यापार मंडल और मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति को अग्रवंश सेवा श्री सम्मान प्रदान किया गया।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित डांडिया सबके आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। कार्यक्रम में 250 महिलाओं ने डांडिया स्टिक्स के साथ नृत्य की प्रस्तुति कर चार चाँद लगा दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने कहा कि अग्रवंश सेवा ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य आगरा के समाजसेवी अग्रवंशियों को जोड़ना, परस्पर भाईचारा बढ़ाना और महाराजा अग्रसेन के विचारों पर अमल करते हुए अभावग्रस्त अग्रबंधुओं की सेवा करना है।
कार्यक्रम का संचालन विदित सिंघल और विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने किया। दिनेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, अंकुर अग्रवाल, अखिल बंसल, मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, ललिता अग्रवाल, सोनम बंसल, पूजा सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, डिंपी सिंघल, दिशा गोयल और शालिनी बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। बचपन प्ले स्कूल दयालबाग की महिला शिक्षकों का भी व्यवस्था सँभालने में सहयोग रहा। जुडीशियल मजिस्ट्रेट डॉ. नितिका दास बंसल, प्रो. (डॉ.) गुंजन बंसल, शिक्षक लव अग्रवाल और ज्योतिषा मित्तल विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।

Agravansh Seva Trust has taken a unique initiative to serve the needy Agravansh brothers by connecting social workers with Agravansh people.
इस दौरान क्षेत्र बजाजा से सुनील विकल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल, रीनेश मित्तल, युगल सिंघल भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 111 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया
Next: Bihar News-राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के स्मार्ट कक्षा परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.