Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित

जनवाद टाइम्स 3 November 2022
Bihar news विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं लघु उद्योगों को स्थापित करने को लेकर आज समाहरणालय सभाकक्ष में उत्साह एवं उमंग के साथ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग की मुख्य योजनाएं यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 1 एवं 2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।Bihar news विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित

उद्योग विभाग एवं विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति एवं वितरण कार्यक्रम का जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पर कुमार धीरेन्द्र राजाजी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण, अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त, नागेन्द्र शर्मा, उप निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, रविन्द्र कुमार सिंह, चीफ मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, राजीव कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के ऋण लेने वाले लाभुक उपस्थित रहे।Bihar news विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित

जिलाधिकारी द्वारा मेगा क्रेडिट कैम्प के माध्यम से कुल-105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 1 एवं 2, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों के कुल-52 लाभुकों को 85917650.00 रूपये का चेक वितरित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत मेसर्स शक्ति इण्डस्ट्रीज को 01 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। सीजीटीएमएसइ योजनान्तर्गत लाभुक को 01.25 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। पीएमइजीपी योजनान्तर्गत 50-50 लाख रूपये का चेक श्रीमती अनुराधा कुमारी एवं विवेक कुमार चैबे को प्रदान किया गया। पीएमएफएमइ योजना अंतर्गत 33 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति प्रदान की गयी।

वहीं मुख्यमंत्री उद्य़मी योजना अंतर्गत प्रथम किस्त के 11 लाभुकों के बीच 44.00 लाख रूपये, द्वितीय किस्त के 38 लाभुक के बीच 152.00 लाख रूपये एवं तृतीय किस्त के 04 लाभुक के बीच 9.97 लाख रूपये, कुल-54 लाभुकों के बीच 205.97 लाख रूपये की स्वीकृति पत्र का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य कर रहा है। पश्चिम चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाने तथा ब्रांड वेस्ट चम्पारण का परचम देश-दुनिया में लहराने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी लाभुक अन्य लोगों को जाॅब दे रहे हैं या देंगे, ये बड़ी बात है। जाॅब सीकर न होकर जाॅब क्रिएटर बनें युवा। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपकी हर संभव मदद करेगी। आप जो सपने देख रहे हैं, वो टूटे नहीं, इसके लिए पूरी टीम दिन-रात प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं, इसका लाभ लेकर युवा आगे बढ़ सकते हैं। विभिन्न योजनाओं की जानकारी अच्छे तरीके से प्राप्त करें तथा उसका लाभ लेकर आगे बढ़ते रहें। ऋण लेने वाले युवा सही समय पर अपना इएमआइ बैंक को दें। बैंक भी आपको सहयोग करेंगे तथा रोजगार बढ़ाने के लिए आपको और अधिक ऋण मुहैया करायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों यथा-रिजवान खान, आशुतोष कुमार, ज्योति कुमारी, नंदकिशोर राम, आजाद हुसैन, युसुफ खान आदि से उनके रोजगार/उद्यम के बारे में जानकारी ली गयी तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गयी तथा ईमानदारीपूर्वक रोजगार का संचालन करने की सलाह दी गयी।

इस अवसर पर कुमार धीरेन्द्र राजाजी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चम्पारण, अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त, नागेन्द्र शर्मा, उप निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, रविन्द्र कुमार सिंह, चीफ मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी लाभुकों को संबोधित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे तरीके से रोजगार करने तथा रोजगार बढ़ाने को कहा गया।Bihar news विभिन्न योजनाओं के 105 लाभुकों के बीच 10 करोड़ 65 लाख 14 हजार रूपये का ऋण वितरित

कार्यक्रम में विभिन्न लाभुकों की समस्याओं यथा-बिजली कनेक्शन, ट्रेड एवं स्थल चयन, बैंक ऋण आदि का जिलाधिकारी द्वारा ऑन द स्पाॅट निराकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने बैंकर्स से कहा कि पूरी संवेदनशीलता के साथ लाभुकों को ऋण उपलब्ध करायें।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :डेंगू से बचाव ही उपचार है- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Next: Bihar news-हाजीपुर बछबाड़ा रेल खंड लाईन पर एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन के चपेट मे आने से कट गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.