Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News शत-प्रतिशत युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में करायें सम्मिलित : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 November 2022
Bihar News शत-प्रतिशत युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में करायें सम्मिलित : जिला निर्वाचन पदाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा विधान सभा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ससमय सभी कार्यों को निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियों का निष्पादन किया जाय।Bihar News शत-प्रतिशत युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में करायें सम्मिलित : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि लिंगानुपात का अन्तर कम करने हेतु महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में अधिक से अधिक दर्ज किया जाय। साथ ही नवयुवकों एवं नवयुवतियों को निर्वाचक सूची में सम्मिलित करने हेतु विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। इस कार्य में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से सहायता ली जा सकती है। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि जिला में कार्यरत सभी बीएलओ को प्राप्त प्ररूप 6, 7 एवं 8 को ऑनलाइन डिजिटाईजेशन कराने हेतु निदेशित करें तथा लगातार अनुश्रवण करते रहे। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाईन (भीएचए) एन0वी0एस0पी0 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि मतदाता स्व्यं मोबाईल फोन के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक सूची में सम्मिलित या सुधार कर सकें।Bihar News शत-प्रतिशत युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में करायें सम्मिलित : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक-03.12.2022 एवं 04.12.2022 को विशेष अभियान तिथि निर्धारित की गयी है। उक्त तिथियों को संबंधित मतदान केन्द्र पर मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के पास प्ररूप 6, 7 एवं 8 में आवेदन आवश्यक कागजात (आयु एवं सामान्यतः निवास से संबंधित प्रमाण पत्र) के साथ मतदाता जमा कर सकते हैं।Bihar News शत-प्रतिशत युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक सूची में करायें सम्मिलित : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर पुनरीक्षण अवधि में किये जाने वाले कार्यों के अनुश्रवण/सुझाव हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन सेंटर 1950 का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि विधान सभा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक-05.01.2023 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत चौर क्षेत्र का बड़े पैमाने पर करायें विकास : जिलाधिकारी
Next: Bihar News 30 नवंबर को प्रेक्षागृह में आयोजित होगा जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.