संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
नगर निगम क्षेत्र में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण से सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। जिसके कारण मुख्य रूप से जो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाते हैं वो घंटों इस जाम का बेवजह शिकार बन जाते हैं जिससे उनकी जीवन मृत्यु पर बन आती है। जिसको लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त ने मुख्य रूप से जो अस्पताल जाने वाले मार्ग है उसपर से अतिक्रमण हटा कर आवागमन सुचारू रुप से करने का आदेश दिया।
जिसके अनुपालन को लेकर नगर आयुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, बेतिया से दंडाधिकारी की नियुक्ति और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर पत्र लिखा था। जिसके उपरांत नगर निगम के सीटी मैनेजर रवि अमरनाथ को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए नगर थाना और मेजर, पुलिस केन्द्र को पर्याप्त बल देने का निर्देश जारी किया।
मंगलवार के सुबह 10 बजे से दंडाधिकारी रवि अमरनाथ के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। पहले नगर भवन से सोवा बाबू चौक, संतकबीर रोड, मीना बाजार, जंगी मस्जिद होकर डॉ लैश चौक से अस्पताल रोड के अतिक्रमण को हटाया गया। तो दूसरे तरफ नगर भवन से महाराजा स्टेडियम होकर मीना बाजार, शीतला माई स्थान होकर अस्पताल तक का अतिक्रमण पर नगर निगम का जेसीबी चलाया गया। नगर निगम के इन कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है तो कहीं रोष भी है।
कुछ दुकानदार का कहना है कि पूजा का समय है और ऐसे में सबको बिक्री की आश होती है और ऐसे में दुकानों का टूटना पर्व त्योहारों की खुशी कम हो जाएगा और रोजी रोटी के लाले पड़ जाएंगे वो अलग समस्या होगी। पर वहीं जो जाम के समस्याओं से प्रभावित रहते हैं उनमें खुशी है कि अतिक्रमण हटने के बाद जाम नहीं होगा और यातायात सुचारू पूर्ण रहेगा। साथ ही मरीजों को लानेवाले निजी वाहन एवं एंबुलेंस भी जल्द से जल्द अस्पताल पहुंच सकेंगे।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से खुशी जाहिर तो लोगों ने किया पर उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक दिन हटाने और अन्य दिन आंख बंद कर लेने से क्या पुनः अतिक्रमण की पुनरावृत्ति नहीं होगी? ऐसे में जबतक इसको निर्देशित नहीं किया जाता रहेगा इस समस्या से कभी भी पूर्ण रूप से निजात नहीं मिल सकता है।