Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News  नातिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर

जनवाद टाइम्स 27 March 2023
Bihar. News  नतिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

श्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के पूजहां नया टोला गांव में पुत्री की हत्या के आरोप में जेल में बंद मां-बाप और चाचा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।Bihar. News  नतिनी म‍हीनेभर से गायब, नाना ने सौतेली मां, पिता और चाचा पर लगाया हत्‍या का आरोप, सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर

पुलिस कथित मृतका किरण कुमारी (19) के हत्यारोपित पिता सुरेंद्र मुखिया, सौतेली मां चंपा देवी व चाचा विजय मुखिया से पूछताछ कर रही है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की के नाना सिंगही मसान ढाव निवासी बुन्नी मुखिया ने अपनी नतिनी किरण कुमारी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप उसके पिता, मां व चाचा पर लगाया था। इसके बाद तीनों ने पुलिस के दबाव में 23 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया गया है। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, पूछताछ में क्या पता चला है, पुलिस अभी इसका पर्दाफाश नहीं कर रही है। लड़की का शव बरामद नहीं किया जा सका है। विगत 26 फरवरी को सिंगही मसान ढाव निवासी बुन्नी मुखिया ने श्रीनगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से बताया था कि उसने अपनी पुत्री की शादी पूजहां नया टोला निवासी सुरेंद्र मुखिया से की थी। इस शादी से उसे एक पुत्री किरण कुमारी व पुत्र सुजीत कुमार है, लेकिन उसकी पुत्री की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई जिसके बाद उसके दामाद सुरेंद्र मुखिया ने चंपा देवी से दूसरी शादी कर लिया। दूसरी शादी के बाद दामाद व उसकी नई पत्नी उसके नाती और नतिनी को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। किरण जब भी उनके पास आती थी, तो उनकी शिकायत करती थी। कुछ माह पहले नानी की मौत के बाद किरण ननिहाल आई तो उसने अपने नाना से बताया कि उसकी सौतेली मां, विजय मुखिया के साथ मिलकर बराबर उसे परेशान करते हैं। लड़की के नाना ने पुलिस से बताया था कि 20 फरवरी की रात पता चला कि विजय मुखिया ने चंपा देवी के सहयोग से उसकी नतिनी को गायब करा दिया है। इसके बाद वे अगले दिन आकर अपने दामाद सुरेंद्र मुखिया से नतिनी के बारे में पूछताछ की। तब उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया। उन लोगों ने कहा कि लड़की घर आ जाएगी। इसके बाद वे लोग वापस लौट गए, लेकिन इसके अगले दिन पता चला कि सुरेंद्र मुखिया, चंपा देवी व विजय मुखिया उसकी नतिनी के कहीं जाने की बात गलत बता रहे हैं।

आशंका है कि तीनों ने षड्यंत्र रच कर उसकी नतिनी को गायब करा दिया है या हत्या कर शव छिपा दिया है।

Post navigation

Previous: Bihar News ई रिक्शा चालक संघ में महापौर को सौंपा ज्ञापन
Next: Etawah News: कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च, नेताओ और पुलिस में हुई झड़प, लाठी बरसाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.