Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News रुचिकर स्वरोजगार दिलाकर शहरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का चलाए अभियान: गरिमा

जनवाद टाइम्स 2 February 2023
Bihar. News रुचिकर स्वरोजगार दिलाकर शहरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का चलाए अभियान: गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) संभाग की समीक्षा बैठक नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई। एनयूएलएम मिशन मैनेजर व कलस्टर रिसोर्स पर्सन की बैठक को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संबोधित किया।Bihar. News रुचिकर स्वरोजगार दिलाकर शहरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का चलाए अभियान: गरिमा

इस मौके पर उन्होंने बताया कि आप सबको पता है कि एनयूएलएम अर्थात राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना को अब दीन दयाल अंत्योदय योजना के नाम से अब संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के लिए दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के अंतर्गत शहरी और कस्बाई क्षेत्रों को कवर कर पूरी शहरी आबादी को कवर किया जाना है।Bihar. News रुचिकर स्वरोजगार दिलाकर शहरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का चलाए अभियान: गरिमा

वर्तमान में, सभी शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के तहत शहरी कस्बों और मुख्य शहरी क्षेत्र को भी कवर किया गया है।इस योजना का लक्ष्य शहरी गरीब परिवारों कि गरीबी से उबारने और जीविकोपार्जन के जोखिम को कम करने के लिए उन्हें लाभकारी स्वरोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसर का उपयोग करने में सक्षम बनाना है। जिसके परिणामस्वरूप मजबूत जमीनी स्तर के निर्माण से उनकी आजीविका में स्थायी आधार पर सराहनीय सुधार हो सके। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से शहरी बेघरों हेतु आवश्यक सेवाओं से लैस आश्रय प्रदान करना भी है। योजना शहरी सड़क विक्रेताओं की आजीविका संबंधी समस्याओं को देखते हुए उनकी उभरते बाजार के अवसरों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए उपयुक्त जगह, संस्थागत ऋण, और सामाजिक सुरक्षा और कौशल के साथ इसे सुविधाजनक बनाने से भी संबंधित है। एनयूएलएम के मिशन मैनेजर से श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सरकारी मानक के अनुरूप पात्र लाभुकों का चयन के साथ चयनित योजनाओं के प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में अनिवार्य रूप से आहूत की जाय। बैठक में मनीष कुमार, प्रियदर्शी, सीओ आशा, दो दर्जन सीआरपी आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News बेतिया में 2 हिस्सों में बंटी चलती ट्रेन 
Next: Bihar. News नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत बेतिया में तीन एकड़ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का होगा अधिष्ठापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.