Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ

बेतिया में 42 लाख की एटीएम चोरी के तीन महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ रही है।
जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
1774878721877

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
30 मार्च 2026

बेतिया । पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में एक ही रात दो एटीएम काटकर हुई बड़ी चोरी की घटना के साढ़े तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। करीब 100 दिन गुजर जाने के बावजूद इस सनसनीखेज कांड का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 की रात नगर थाना क्षेत्र के आलोक भारती चौक और नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा स्थित एसबीआई के दो एटीएम को चोरों ने काटकर लगभग 42 लाख रुपये की चोरी कर ली थी। इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

घटना के तुरंत बाद डीआईजी द्वारा इस मामले के जल्द खुलासे के लिए 10 एसटीएफ टीमों का गठन किया गया था और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इतने दिनों बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस एक ओर अपराध नियंत्रण के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर इतनी बड़ी चोरी का खुलासा न होना चिंता का विषय है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनता अब इस मामले के जल्द खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है, ताकि कानून व्यवस्था में लोगों का भरोसा बना रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान
Next: Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी

 

राशिफल

News Archive

Ambedkar Nagar Sarson Madai Vivad
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
1774878721877
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
Vaishali ANM Asha Retirement Farewell 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स 30 March 2026
बेतिया में भाकपा माले का शांति मार्च 2026
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध

जनवाद टाइम्स 30 March 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar Today: सगहापुर गांव में सरसों मड़ाई विवाद, किसान को मिली जान से मारने की धमकी
  • बेतिया एटीएम चोरी कांड 2026: 100 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 42 लाख की लूट पर पुलिस खाली हाथ
  • वैशाली चकसिकंदर में एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई 2026: 37 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान
  • बेतिया में भाकपा माले का 13वां जिला सम्मेलन 2026: अमरीका-इजरायल युद्ध के खिलाफ शांति मार्च, नेताओं का तीखा विरोध
  • वैशाली की साबरीन परवीन बनीं बिहार मैट्रिक टॉपर 2026: 492 अंक लाकर रचा इतिहास
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d