संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार)
दिनांक: 21 मार्च 2026
बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण । चाकू मारकर की गई थी लूट की घटना 16 दिसंबर 2025 को संध्या करीब 7:20 बजे लौरिया से साठी जाने वाली सड़क पर ग्राम सौराहा स्थित मौजमा माई स्थान के पास एक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

वादी विकास कुमार मिश्र, पिता जयप्रकाश नारायण मिश्र, निवासी जमुनिया, थाना लौरिया, जिला पश्चिमी चंपारण, को सुनसान स्थान पर तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया और उनका होंडा शाइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा 20,000 रुपये लूट लिए।

इस संबंध में लौरिया थाना कांड संख्या 529/25, दिनांक 16.12.2025 को BNS की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मुंबई से दो आरोपी गिरफ्तार
मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अपराधियों को बांगूरनगर थाना, गोरेगांव (मुंबई) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- अबुलैश आलम उर्फ अबुलैश (उम्र 26 वर्ष), पिता बब्लू आलम उर्फ बब्लू मियां
- राजकुमार उर्फ राज (उम्र 20 वर्ष), पिता साधु यादव
दोनों आरोपी धमौरा, थाना साठी, जिला पश्चिमी चंपारण के निवासी हैं।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
अबुलैश आलम उर्फ अबुलैश
- साठी थाना कांड सं. 123/21 (धारा 363/366A/34 IPC एवं पॉक्सो एक्ट)
- सोनीपत (हरियाणा) थाना कांड सं. 372/22 (धारा 174A IPC)
राजकुमार उर्फ राज
- साठी थाना कांड सं. 124/25 (विभिन्न BNS धाराएं)
- साठी थाना कांड सं. 135/25 (धारा 309(6) BNS)
- साठी थाना कांड सं. 137/25 (आर्म्स एक्ट)
बरामदगी में मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है, जिसमें—
- वादी का लूटा गया मोबाइल फोन
- होंडा शाइन मोटरसाइकिल
- एक KTM मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
पुलिस की कार्रवाई जारीबेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
मुख्य बिंदु
- बेतिया में चाकू मारकर लूट की घटना
- 3 अपराधियों ने दिया था वारदात को अंजाम
- मुंबई से 2 आरोपी गिरफ्तार
- लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
- अन्य आरोपियों की तलाश जारी