बेतिया: चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि, 21 व्यक्तियों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

IMG-20250827-WA0003
Share News

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 21 व्यक्तियों को थाना बदर करने का आदेश जारी किया।

IMG 20250827 WA0003

प्रशासन के मुताबिक, इन व्यक्तियों पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका जताई गई है। इनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं, जिन्हें निगरानी में रखते हुए संबंधित इलाकों से बाहर कर दिया गया है।

थाना बदर किए गए प्रमुख व्यक्तियों में शामिल हैं:
सनेश महतो (पुरुषोत्तमपुर), विवेक शुक्ल (शिकारपुर), किशुन भर (पिपरासी), सनोज महतो (सिरिसिया), सूरज महतो (सिरिसिया), बृजेश साह (चौतरवा), शैफ अली (शिकारपुर), मनोज राय (बेतिया मुफ्फसिल), राजू जायसवाल (पटखौली), भोली मुखिया (बानुछापर), विश्वनाथ यादव (मुफ्फसिल), अरविन्द मिश्रा (लौरिया), राजेन्द्र राम (पुरुषोत्तमपुर), सुशील कुमार (शिकारपुर), उमेश पासवान (सिकटा), हरिकेश मुसहर (भैरोगंज), राकेश उर्फ नन्हकी (लौरिया), दिनेश प्रसाद कुशवाहा (मनुआपुर), प्रेम यादव (गोवर्धना), सूरज जायसवाल (रामनगर), रूपेश कुमार उर्फ मंडल (पटखौली)।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News