Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bajaj : ये रही मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट, जानिए कौन-सी है

जनवाद टाइम्स 6 August 2020
IMG_20200806_091251
Share News
       

 

महेंद्र बाबू । देश की सबसे पुरानी वाहन कंपनियों में से एक है बजाज ऑटो। कंपनी ने दोपहिया वाहन यानी स्कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेंट अच्छी पहचान बनाई है।

बजाज ने शुरुआत में चेतक, प्रिया और सुपर स्कूटर पेश किए थे और अपनी खास जगह बनाई। इसके बाद बजाज ने जापान की वाहन कंपनी कावासाकी के साथ हाथ मिलाया। इन दोनों की ये पार्टनरशिप 31 साल तक बरकरार रहने के बाद 2017 में खत्म हुई।

मगर इन 31 सालों में बजाज और कावासाकी ने पार्टनरशिप में एक से एक शानदार बाइक भारतीय बाजार में पेश की। बजाज की किफायती और शानदार फीचर वाली पल्सर काफी लोकप्रिय ब्रांड बनी। आज बजाज भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्यातक कंपनी है।

ये 70 से ज्यादा देशों में अपनी गाड़ियां भेजती है। बजाज के पास कई मोटरसाइकिलें है, जिनमें आपको तेज रफ्तार के साथ बेहतर माइलेज वाली मोटरसाइकिलें भी मिलेंगी। आइये देखते हैं बजाज की मौजूदा और आने वाली मोटरसाइकिलों की प्राइस लिस्ट।

◆ 1 लाख रु से कम कीमत वाली मोटरसाइकिलों

– बजाज पल्सर 150 : 91,002 रुपये से शुरू
– बजाज पल्सर 125 नियोन : 70,995 रुपये से शुरू
– बजाज प्लेटिना 110 एच गियर : 62,899 रुपये से शुरू
– बजाज सीटी 100 : 43,994 रुपये से शुरू
– बजाज प्लेटिना 100 : 50,465 रुपये से शुरू
– बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 : 95,891 रुपये से शुरू
– बजाज वी15 : 65,405 रुपये से शुरू
– बजाज डिस्कवर 125 : 57,165 रुपये से शुरू
– बजाज डिस्कवर 110 : 53,273 रुपये से

◆ 1 लाख रु ज्यादा कीमत वाले मोटरसाइकिलें

– बजाज पल्सर एनएस200 : 1.29 लाख रुपये से शुरू
– बजाज पल्सर 220एफ : 1.2 लाख रुपये से शुरू
– बजाज पल्सर आरएस200 : 1.49 लाख रुपये से शुरू
– बजाज डोमिनार 400 : 1.94 लाख रुपये से शुरू
– बजाज पल्सर एनएस160 : 1.06 रुपये से शुरू
– बजाज एवेंजर क्रूज 220 : 1.2 लाख रुपये से शुरू
– बजाज पल्सर 180एफ : 1.11 लाख रुपये से शुरू
– बजाज चेतक (ई-स्कूटर) : 1 लाख रुपये से शुरू

◆ बजाज की आने वाली बाइकें और अनुमानित दाम

– बजाज एवेंजर 400 : 1.50 लाख रु
– बजाज पल्सर आरएस 400 : 1.70 लाख रु
– बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 : 1.17 लाख रु
– बजाज पल्सर 250 : 1.20 लाख रु

◆ जुलाई में घटी सेल्स
पिछले महीने के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजारों में 1,54,474 गाड़ियां बेचीं, जो 11 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। जबकि इसका निर्यात 43 फीसदी घट कर 86,082 इकाई रहा। जुलाई 2020 में बिकने वाले बजाज के कुल दो पहिया वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत घट कर 2,38,556 इकाई रह गई। इसने जुलाई 2019 में 3,22,210 गाड़ियां बेची थीं। पल्सर बजाज के लिए सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी रही, जबकि प्लेटिना और सीटी 100 की भी अच्छी ।

Post navigation

Previous: Dholpur : नगर पालिका बाड़ी ने चलाया लगातार दूसरे दिन भी पाॅलिथीन पकड़ अभियान
Next: जिले मे आज एक साथ 41 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव, बीते 3 दिनों में 125 मरीज, 4 की मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.