Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज़ : सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर के के झा को दी गई विदाई

जनवाद टाइम्स 30 July 2022
Share News
       

संवाददाता-रवींन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया, आजमगढ़। 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके झा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि आजमगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएम तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके मिश्रा रहे। विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डॉक्टर केके झा को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट किया गया। विदाई समारोह में नम आंखों से डॉक्टर केके झा का विदाई करते हुए डॉक्टर एके मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर केके झा के साथ मिलकर हमने इस हॉस्पिटल को सिंचित किया हैं। आज हॉस्पिटल अपनी बुलंदी पर पहुंचा है इसमें कहीं ना कहीं डॉक्टर केके झा की मेहनत रंग लाई, अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन किये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आईएन तिवारी ने कहा कि डॉक्टर के के झा जब से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा देना शुरू किए हैं और आज सेवा समाप्ति तक पूरी तरह निर्विवाद रहे हैं। पूरे सर्विस के दौरान किसी भी तरह का इनका कहीं किसी प्रकार का विवादों से नाता नहीं रहा। अपनी विदाई के अवसर पर डॉक्टर केके झा ने कहा कि अतरौलिया का यह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय मेरे लिए एक परिवार के समान था आज हमें वह कष्ट हो रहा है जो एक परिवार से बिछड़ते समय होता है। इस हॉस्पिटल में हमारे समकक्ष, हमसे अनुज तथा कुछ हमसे वरिष्ठ लोग भी थे जिनके सहयोग से हमने इस हॉस्पिटल को चलाया है। इस मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्सों द्वारा डॉक्टर केके झा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ संजय कुमार, डॉ पीके राय, डॉ विनय यादव, डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ ऐके राय, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अमरेंद्र, संतोष वर्मा, सुभम पांडेय, विवेकानंद चतुर्वेदी, हेमंत सिंह, चन्द्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, संजय मिश्रा, पंकज पांडेय, डॉ हमीर सिंह, डॉ अली हसन, सहित समस्त स्टाफ के लोग थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर ममफोर्डगंज में छात्र संसद ,कन्या भारती एवं शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Next: Prayagraj News :राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 2 अगस्त से

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.