Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज़ : लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर सीएम ने आजमगढ़ के नेताओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 11 July 2022
Share News
       

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

कहा 25 साल तक आजमगढ़ में बीजेपी जीतेगी लोकसभा चुनाव, जल्द जिले में आकर विकास की कई योजनाओं की घोषणा करूंगा

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आजमगढ़ में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है मैं अपने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं।उन्होंने कहाकि जब आजमगढ़ में सीट नहीं मिली थी लोग चर्चा करते थे आजमगढ़ में कोई सीट नहीं मिली क्या विकास करेंगे। लेकिन मैंने कभी भी किसी जनपद के साथ भेदभाव नहीं किया है और उसका जीता जागता उदाहरण मैंने आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय देकर के आजमगढ़ की जनता को सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ जोड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक महिने के अंदर आजमगढ़ में आऊंगा और अपने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर के अधिकारियों के साथ बैठ कर पूरे आजमगढ़ के विकास की रचना तैयार करूंगा और विकास की घोषणाएं करूंगा।आजमगढ़ के संपूर्ण विकास के लिए मैं संकल्पित हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक मंत्र दिया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकमत और एकजुट होकर के कंधे से कंधा मिलाकर के जो ऐतिहासिक विजय दिलाएं हैं इस ऐतिहासिक विजय को लंबे समय तक बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब आजमगढ़ में 25 साल तक भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय तक लोकसभा का दोनों चुनाव जीतेगी और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने ऐसा कोई बूथ नहीं है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार की योजना लाभार्थी के घर तक नहीं पहुंची हों। हमारे मुसलमानो तक भी सरकार की हर योजना का लाभ अच्छी तरह पहुंचा है। हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव पर जाकर के लोगों से संपर्क करें और सरकार की योजना बताएं।जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने के बाद अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनको सम्मानित किया, आशीर्वाद दिया भोजन कराकर कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया। हम ऐसे यशस्वी शक्तिशाली मुख्यमंत्री का भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के नाते सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की तरफ से आजमगढ़ के सभी लोगों की तरफ से हृदय से धन्यवाद करता हूं ।
इस अवसर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह, नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विधानसभा का चुनाव लड़े अखिलेश मिश्र गुड्डू, अरविंद जायसवाल मंजू सरोज सत्येंद्र राय, वंदना सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news-सहदेई प्रखंड के 11 पंचायतों के वाडॅ सदस्यों को सरकार के निर्देश के वावजूद भी अभी तक नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रभार नहीं देने से वार्ड का विकास बाधित है
Next: Bihar news-माली समाज के लोगों को भी मिले राजनीतिक भागीदारी-माली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.