संवाददाता- नूर मोहम्मद
अतरौलिय में महिला सब इंस्पेक्टर गीता ने मिशन शक्ति अभियान तृतीय चरण में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। अतरौलिया थाने के भैरोपुर दरगाह प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को सशक्त नारी का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, सेना ,रोजगार आदि क्षेत्रों में महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा हिस्सेदारी हो गई है।
आज महिला पुरुष के समान हर क्षेत्र में सम्मान के साथ कार्य कर रही हैं। इतना ही नहीं खेल में भी सर्वोच्च प्रदर्शन करके महिला अपने समाज व देश का नाम रोशन कर रही हैं। अब महिलाएं कमजोर नहीं है।
नारी सशक्तिकरण का एक ही उद्देश्य है कि महिलाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों को बताने की व आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर गीता व महिला कांस्टेबल अंकिता भट्ट मौजूद रही।