अटलपुरम टाउनशिप फेस-01 में 136 भूखण्डों का हुआ आवंटन, सेक्टर-02 व 03 के लिए पंजीकरण शुरू

Share News

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा अटलपुरम टाउनशिप फेस-01, सेक्टर-01 योजना के अंतर्गत आयोजित प्लॉट लॉटरी ड्रॉ का आयोजन आज प्रातः 9:30 बजे सूरसदन प्रेक्षागृह में माननीय आयुक्त, आगरा मण्डल की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ।

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लॉटरी ड्रॉ का सफल आयोजन, YouTube पर किया गया लाइव प्रसारण; अब सेक्टर-02 और 03 में 374 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण खुले
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लॉटरी ड्रॉ का सफल आयोजन, YouTube पर किया गया लाइव प्रसारण; अब सेक्टर-02 और 03 में 374 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण खुले

पंजीकरण प्रक्रिया 08 अगस्त से 08 सितम्बर 2025 तक चली, जिसमें कुल 1842 आवेदन प्राप्त हुए थे। पात्रता परीक्षण के बाद कुल 136 भूखण्ड – जिनमें EWS के 62, LIG के 66 और HIG के 8 प्लॉट शामिल हैं – सफल आवेदकों को आवंटित किए गए।

लॉटरी का सीधा प्रसारण ADA के YouTube चैनल पर किया गया।

इसी अवसर पर आयुक्त महोदय ने सेक्टर-02 व सेक्टर-03 में 374 नए भूखण्डों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारम्भ जनहित पोर्टल पर किया, जो 29 सितम्बर से 07 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से खुली रहेगी।

आयुक्त महोदय ने अटलपुरम टाउनशिप के पुनर्विकास की सराहना करते हुए सफल आवेदकों को बधाई दी।

 

Trending News