Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: महर्षि वाल्मीकि व सरदार वल्लभभाई पटेल की चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई ग‌ई जयंती।

जनवाद टाइम्स 31 October 2020
IMG-20201031-WA0049
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र रामपुर इंडी पिनडी मे आज गोविंद साहब मंडल के रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी एवं स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी भारत को एकता के सूत्र मे पिरोने वाले लौह पुरुष पुर्व उप प्रधान मंत्री सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय ने कहा कि हमे दोनो महा पुरुषों को याद करने के साथ साथ इनका अनुशरण भी करना चाहिये, दोनो महापुरुषों ने देश और समाज को नई दिशा दी है और भारत की सनातन संस्कृत को एक नई दिशा दी है । महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव ने कहा कि गोधरा की अदालत से वकालत करने से लेकर अपनी जीवन यात्रा की शुरुआत करने वाले पटेल जी ने सबसे ज्यादा महत्व भारत की एकता और अखंडता को दिया जिसका परिणाम रहा कि तत्कालीन रियासतें भारत मे शामिल हुई । सही मायने मे लौह पुरुष सरदार पटेल जी एक भारत के असली वास्तुकार थे। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजीया ने कहा कि आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है कि स्थितियां कितनी भी कठिन हो लेकिन सकारात्मक सोच के साथ समाज को नई दिशा दी जा सकती है ,हम सभी को दोनो महा पुरुषों के बताये रास्ते पर चलना चाहिये । कार्यक्रम का संचालन बृजेश शर्मा ने किया । इस मौके पर, अरविंद शर्मा, विवेक पाण्डेय, नरेंद्र कुमार यादव,महावीर प्रसाद,रामपरित गौतम,चन्द्रकेश गौतम,सुधाकर,अशोक पांडेय, शैलेंद्र सिंह,कंचन शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,संजय, अनुप, रवि,अजय कुमार,विनय कुमार रामजीत पाण्डेय, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: बाजारों एवं सड़को पर छुट्टा जानवरों से राहगीरों को आये दिन हादसे का शिकार हो रहे है।
Next: Vaishali News: लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फमृणाल पासवान ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.