Ambedkar Nagar: समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर कैलाश नाथ निषाद का आकस्मिक निधन

संवाददाता पंकज कुमार । जनपद अम्बेडकर नगर विकासखंड अकबरपुर मुस्लिम जगदीशपुर निवासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर श्री कैलाश नाथ निषाद का आकस्मिक निधन हो गया। इनके निधन से समाजवादी पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है।
कैलाश नाथ निषाद वरिष्ठ नेता थे। डॉ राम मनोहर लोहिया डॉ बी आर अंबेडकर की विचारधारा से लैस थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाजवादी पार्टी के मूवमेंट को बढ़ाने के लिए संघर्ष किया । बहुजन समाजवादी पार्टी सरकार कार्यकाल में बसपा हटाओ प्रदेश बचाओ बचाओ 7/ 8 मार्च 2011 आंदोलन के समय 21 दिन फैजाबाद जिला कारागार में जेल भी रहे। समाजवादी पार्टी को आज एक क्रांतिकारी नेता के खोने का दुख है।
अंबेडकर नगर के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान के बात कही।
कैलाश नाथ निषाद के निधन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम शकल यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री शंख लाल माझी , पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा , विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव , पूर्व विधान परिषद सदस्य अतहर खान, पूर्व विधान परिषद विशाल वर्मा पूर्व मंत्री गोपीनाथ बर्मा, विधायक सुभाष राय जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव बबलू ,विधानसभा अध्यक्ष आलापुर भीम लाल ,टांडा संदीप यादव, अकबरपुर रामचंद्र गौड़, कटेहरी अनिल निषाद जलालपुर पृथ्वीपाल यादव जितेंद्र निषाद, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष कमलेश निषाद महंत, चन्द्र त्रिपाठी अभिषेक सिंह, राम जगत प्रजापति, जगन्नाथ कन्नौजिया, अरविंद यादव ,राजबहादुर यादव, अजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी लालमन आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।