Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सन्दीप सिंह सनी का समाज सेवा की ओर बढ़ता कदम

जनवाद टाइम्स 30 July 2020
Samajwadi Party vidhansabha
Share News
       

 

संवाददाता पंकज कुमार । जनपद अम्बेडकरनगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने व लॉकडाउन के दौरान लखनऊ एवं गृह जनपद अम्बेडकरनगर में प्रवासी कामगारों की घर वापसी के दौरान उन्हें लंच पैकेट एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंदों को लगातार मास्क सैनिटाइजर आदि का वितरण करने एवं समाज सेवा के अन्य कार्यों को बखूबी अंजाम देने वाले समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सन्दीप सिंह “सनी” का कार्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सराहना की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सन्दीप सिंह “सनी” द्वारा लखनऊ एवं अपने गृह जनपद अम्बेडकरनगर में गरीबों में राशन किट एवं खाद्य सामग्री वितरण में किए गए कड़ी मेहनत को समाजवादी पार्टी नें पहले भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज एवं आधिकारिक ट्वीटर हैण्डल पर भी कई बार उनका फोटो प्रदर्शित कर उनका सम्मान बढ़ाया है।

सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नें समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सन्दीप सिंह “सनी” को बाकायदा अपने लेटर हेड पर पत्र प्रेषित कर उन्हें बधाई देते हुए उनका हौसला आफ़ज़ाई किया है। साथ ही साथ सपा सुप्रीमो नें भविष्य में भी उनसे गरीबों की सेवा करने एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र मिलने के बाद डॉ. सन्दीप सिंह “सनी” एवं उनके समर्थक काफी मुदित हैं। तथा और अधिक ज़ज्बे के साथ आगे भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कह रहे हैं।बताते चलें कि लखनऊ में असिस्टैंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत तथा राजधानी लखनऊ में ही गंगाराम ब्वॉयज पीजी हॉस्टल का संचालन करने वाले सपा नेता डॉ. सन्दीप सिंह “सनी” नें लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में अपने लगभग एक सौ बेड के तीन ब्वाएज पीजी हॉस्टलों को क्वॉरन्टाइन सेंटर बनाने के लिए प्रशासन को दान भी कर चुके थे। और पूरे लॉकडाऊन के दौरान लखनऊ एवं अम्बेडकरनगर में लगातार सैकड़ों जरूरतमंदों को राशन किट आदि प्रदान कर उनकी मदद किये थे। जिसको लेकर आम जनमानस में उनकी काफी सराहना भी हुई थी। तथा तमाम गैर सरकारी संगठनों, मीडिया संगठनों एवं कई कॉलेजों के द्वारा उन्हें ‘कोरोना योद्घा’ का सम्मान पत्र भी प्रदान किया जा चुका है।

 

Post navigation

Previous: Etawah News : बसरेहर नगर युवा इकाई का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल श्री संतोष चौहान ने कराया संपन्न 
Next: Ambedkar Nagar : पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मीडिया द्वारा पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.