अम्बेडकर नगर न्यूज उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक विद्यालय परिसर नेवरी में हुई सम्पन्न

अम्बेडकर नगर न्यूज उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक विद्यालय परिसर नेवरी में हुई सम्पन्न
Share News

संवाददाता पंकजकुमार अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले कली बेच देंगें,चमन बेच देंगे।
ये फूलो भरा अंजुमन बेच देंगे।।
कलम के सिपाही अगर सो गए तो, सियासत के ताजिर वतन बेच देंगे।
उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में जिला इकाई की बैठक जयभारत जूनियर हाई स्कूल नेवरी में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल संरक्षक अयोध्या पूर्व जिला अध्यक्ष शरीफ मसूदी मौजूद रहे ।

IMG 20220403 WA0036 बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार और ग्रापए के जलालपुर अध्यक्ष नियाज तौहीद सिद्दीकी ने किया । कार्यक्रम में जिले के सुदूर आंचलों से आये ग्रामीण पत्रकारो ने भी भाग लिया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यर्पण कर स्वागत अभिनंदन किया । बैठक में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही गिरावट और संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की गई तथा पत्रकारों के हित में वरिष्ठ पत्रकार लालमणि गोंड़, मनोज यादव, एवं कृष्णचन्द्र दूबे के सुझावों को संगठन ने गम्भीरता से लेते हुए अमल में लाने का भरोसा जिलाध्यक्ष, मण्डल संरक्षक एवं जिला महासचिव शिवकुमार गुप्ता द्वारा पत्रकार साथियों को दिया गया ।

अम्बेडकर नगर न्यूज उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक विद्यालय परिसर नेवरी में हुई सम्पन्न

इस मौके पर कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ शमीम अहमद, रामबहादुर यादव,अनिल कुमार यादव,जितेन्द्र निषाद टाइगर, योगेन्द्र यादव,मनोज मद्धेशिया, राजकुमार मौर्या, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संजय शर्मा, शाहाब अहमद,राजू शर्मा, रामलाल देवर्षि सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे ।

You may have missed