अम्बेडकर नगर न्यूज: उजाला एस एच जी स्वयं सहायता समूह कैंटीन का फिता काट कर किया उद्घाटन बीडीओ जहांगीरगंज 

अम्बेडकर नगर न्यूज: उजाला एस एच जी स्वयं सहायता समूह कैंटीन का फिता काट कर किया उद्घाटन बीडीओ जहांगीरगंज 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज के प्रांगण में स्वयं सहायता समूह उजाला एस एच जी विशुनपुर बजदहा द्वारा प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन फीता काटकर खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा ने किया।IMG 20230316 WA0088

वही उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा। वही उन्होंने प्रेरणा कैंटीन स्वयं सहायता समूहों की एक नई पहल बताया। स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाने को कहा। प्रेरणा कैंटीन के संचालन में हर प्रकार से मदद की जाएअम्बेडकर नगर न्यूज: उजाला एस एच जी स्वयं सहायता समूह कैंटीन का फिता काट कर किया उद्घाटन बीडीओ जहांगीरगंज 

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उदय चंद यादव एडीओ आईएसबी जितेंद्र सिंह बी एम एम कृष्ण लाल चौहान बी एम एम बृज लाल एवं भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्वास्थ्य कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News