Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 

जनवाद टाइम्स 19 January 2023
अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट क्षेत्र ब्लाक जहांगीरगंज क्षेत्र पंचायत जहांगीरगंज की बैठक में विकास कार्यों के लिए50 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव पास हुआ घर-घर पेय जल योजना के तहत जल निगम द्वारा गांव में पाइप लाइन बिछाने हेतु मनमाने तरीके से की जा रही खुदाई को लेकर जबरदस्त नाराजगी भी जताई गई।अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 

आपको बता दें कि आयोजित बैठक कभी नरम कभी गर्म माहौल में संपन्न हुई बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा विकास कार्यों को कराए जाने हेतु मनरेगा से 18 करोड़, राज्य वित्त से 4 करोड़, 15 वां वित्त से 3 करोड़ व 15 वां केंद्रीय वित्त से 14 करोड़ का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। एडीओ आईएसबी हरिश्चन्द्र कौशिक के संचालन एवं ब्लाक प्रमुख विनीता कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हर घर पेयजल योजना के तहत गांवों में पाइप बिछाने हेतु जल निगम द्वारा मनमाने तरीके से कराई जा रही खुदाई का जोरदार विरोध किया गया। बताया गया कि इसके लिए मार्गों आदि को भी अनियमित व मनमाने तरीके से खोद डाला जा रहा है फिर से रास्तों को ठीक करने के लिए कोई जवाबदेही नहीं तय की जा रही है।अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 

खंडविकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संबंधित ग्राम प्रधान मार्गो को बिना ठीक कराए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र न जारी करें । इसके साथ ही उन्होंने सदस्यों से अपील की कि मनरेगा के बजट से ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक कार्य ही कराएं। दिव्यांग आवास के बावत खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 40% विकलांग होने पर अगर वह पात्रता में आता है तो वह आवास के लिएऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने वृद्धा,विधवा, पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए कहा। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति आवास पा चुके हैं या जिनके खाते में पैसा पहुंच चुका है वह 31 मार्च के पहले आवास को पूरा कर दें। प्रधानसंघ अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सचिवालय निर्माण में ग्राम पंचायतों का पैसा खर्च हुआ है लेकिन सचिवालय का अभी तक सही प्रयोग नहीं हो पा रहा है। संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद भी कर्मचारियों की तैनाती न होने से ग्रामीणों को जरूरी दस्तावेजों की नकल आदि नहीं मिल पा रही हैं जिससे सचिवालय की सार्थकता पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है । बैठक में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से किसी की उपस्थिति नहीं होने से सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई। आवास के लिए प्रधान पति द्वारा पैसा लिए जाने का गांव की एक महिला द्वारा आरोप लगाने के मामले में भभौरा की ग्राम प्रधान के पति को खंड विकास अधिकारी द्वारा डांटने का मुद्दा उठाते हुए ग्राम प्रधानों ने इसका भी जोरदार विरोध किया जिस पर खंड विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया की उनके पास शिकायत के साक्ष्य हैं। शिकायत मिलने के बाद उनके द्वारा प्रधान को सिर्फ समझाने का प्रयास किया गया था। जिस पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा की ग्राम पंचायत अधिकारी मनमानी तरीके से मुंशी रखकर अलग से वसूली करते हैं जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। इसी क्रम में प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में एप के जरिए मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने की व्यवस्था के प्रति गुस्से का इजहार किया आरोप लगाया गया कि इस व्यवस्था से विसंगतियां पैदा हो रही हैं इसे वापस लिया जाना चाहिए।अम्बेडकर नगर न्यूज : क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक सम्पन्न बना रहा माहौल कभी नरम कभी गरम 

बैठक में ब्लॉक प्रमुख विनीता कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रधान अमरजीत यादव, सुरेंद्र पांडेय, रविंद्र यादव ,दुर्गेश पांडेय व जिला पंचायत सदस्य अशोक कनौजिया व श्रीकांत कनौजिया,विजयप्रताप यादव,लालता बर्मा, सहित कई अन्य ग्रामप्रधान व बीडीसी व ब्लॉक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, विभागों के प्रतिनिधि कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : तेज रफ्तार चल रहे डंपर बड़े हादसे को दे रहा चेतावनी
Next: Bihar News नगर निगम हर एक वार्ड के हर कस्बे और बस्ती को मिलेगा व्यवस्थित सम्पर्क पुल:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.