अम्बेडकर नगर न्यूज : सफेद बालू घटिया मैटेरियल से बनाई गई बाउंड्री वाल व गेट दो दिन की वरसात नहीं सका झेल

अम्बेडकर नगर न्यूज : सफेद बालू घटिया मैटेरियल से बनाई गई बाउंड्री वाल व गेट दो दिन की वरसात नहीं सका झेल
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जनपद के विकास खंड जहाँगीरगंज अंतर्गत ग्राम सभा तेंदुआई कला में नवनिर्मित खेल मैदान की बाउंड्री वाल एवं गेट को बने कुछ ही दिन बीता था लेकिन दो दिन की बरसात में ही बाउंड्री वाल व गेट धरासाई हो गए ।

IMG 20220915 WA0080आपको बता दें कि लाखों रुपए की लागत से ग्राम पंचायत में खेल मैदान एवं उसके चारों तरफ बाउंड्री वाल लगवाई गई है जिसमें सफेद बालू एवं घटिया मैटेरियल से बनाई गई बाउंड्री वाल और उसमें लगा गेट दो दिन की वर्षात नहीं झेल सका और धरासाई हो गया । गनीमत यह रही कि वर्षा के मौसम में खेल मैदान पर बच्चों का आना जाना नहीं था वरना कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी ।

अम्बेडकर नगर न्यूज : सफेद बालू घटिया मैटेरियल से बनाई गई बाउंड्री वाल व गेट दो दिन की वरसात नहीं सका झेल

इस सम्बंध में जब खंडविकास अधिकारी जहाँगीरगंज दिनेश प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया खेल मैदान पर गिरे गेट व बाउंड्रीवाल की बात सही है लेकिन दीवाल और गेट ट्रैक्टर ट्रॉली के धक्के लगने से गिरी हुई है निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया है।

Trending News