Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज सपा पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव नही रहे, सोमवार सुबह 8.15 पर ली अंतिम सांस

जनवाद टाइम्स 10 October 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज सपा पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव नही रहे, सोमवार सुबह 8.15 पर ली अंतिम सांस
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार अम्बेडकर नगर

जनपद अंबेडकरनगर/ दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक व लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। आपको बता दें 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती हुऐ थे।दिन
सोमवार सुबह ली अंतिम सास।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे इसके बाद 2 अक्टूबर से वेंटिलेटर पर थे।

IMG 20221010 WA0042

फ़ाइल फोटो मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के गठन के बाद चार अक्टूबर 1992 से एक जनवरी 2017 तक अध्यक्ष रहे। मुलायम सिंह यादव बीते वर्ष कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे। 83 वर्षीय मुलायम सिंह यादव इन दिनों काफी कमजोर भी हो गए व राष्ट्रपति चुनाव में व्हीलचेयर से वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे थे।
मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनके साथ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी हैं।उत्तर प्रदेश के साथ देश की राजनीति में करीब चार दशक से सक्रिय मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते तीन महीने से काफी खराब हो गई थी। उनको तभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके मिलने गए पहुंचे हुए थे। देवेगौड़ा तथा इंद्र कुमार गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वह आजमगढ़, बदायूं तथा सम्भल से भी लोकसभा सदस्य थे।अम्बेडकर नगर न्यूज सपा पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव नही रहे, सोमवार सुबह 8.15 पर ली अंतिम सांस

फ़ाइल फोटो श्री मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थू सिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।और वही राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर एमए व बीटीसी बाद इंटर कालेज में प्रवक्ता की नौकरी भी की। राजनीति में सक्रिय होने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री।

पूर्व
सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977 रक्षा मंत्री 1996-1998।
मुलायम सिंह यादव नही रहे सोमवार सुबह 8.15 पर ली अंतिम सास।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :संदीप झांगड़ा आदर्श बनोधा,अंकित पटेल अक्षत सिंघल अर्जुन कनोरिया का अगले दौर में प्रवेश
Next: Bihar news-मुलायम सिंह यादव का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.