Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी 3 नवंबर को सामूहिक विवाह किया जा रहा आयोजन समाजसेवी शरद यादव
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी 3 नवंबर को सामूहिक विवाह किया जा रहा आयोजन समाजसेवी शरद यादव

जनवाद टाइम्स 28 July 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20211013-WA0001

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद में अपनी दिवंगत मां की स्मृति में गरीब बेटियों की शादी का संकल्प लेकर कार्य कर रहे। वरिष्ठ युवा समाजसेवी शरद यादव इस बार 3 नवंबर को फिर एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में कुछ अलग ही छटा नजर आएगी। अपने उसी संकल्प के तहत वे तीसरी बार 21 गरीब बेटियों की शादी राजसी ठाठ बाट से कराने जा रहे हैं।

IMG 20230728 WA0212

जिसके लिए 15 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।इस बार होने वाले समारोह के बाबत आज संपन्न प्रभावती एक कैलाश ट्रस्ट की बैठक में जरूरी रणनीति बनाई गई। जिसमें बताया गया कि सेवा की एक सार्थक सोच लेकर निकले शरद यादव ने सामूहिक विवाह का वह खाका तैयार किया है ।जिसके तहत गरीब बेटियों की शादी राजे रजवाड़ों की भांति आयोजित समारोह में की जाएगी। तीन नवम्बर को होने जा रहे। त्रितीय सामूहिक विवाह समारोह में प्रत्येक दूल्हे को एक एक शानदार रथ पर और दुल्हन को अलग-अलग डोली में बिठाकर विवाह स्थल तक ले जाया जाएगा। साथ ही तमाम हाथी घोड़े शानदार वैवाहिक समारोह की जीनत बनेंगे। शरद यादव के नेतृत्व में प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। वास्तव में जिले के वरिष्ठ युवा समाजसेवी शरद यादव दूसरों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा का बीड़ा उठाकर अब तक हजारों लोगों को राशन,वस्त्र के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधा भी उपलब्ध कराया है। लॉकडाउन के दौरान कई जिले के लोगों को राशन किट वितरित कर एक नई मिसाल पेश की है। अब वे अपनी सारी ऊर्जा सामूहिक विवाह में लगाने को तत्पर हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी 3 नवंबर को सामूहिक विवाह किया जा रहा आयोजन समाजसेवी शरद यादव

25 जुलाई 1988 को बसखारी में कैलाश नाथ यादव और प्रभावती देवी के होनहार पुत्र के रूप में जन्मे शरद यादव ने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। इनकी मां साधारण गृहणी थी। जबकि पिता समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। छात्र जीवन में ही उनके अंदर सहयोग की भावना पनपी थी जो आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। इस युवा ने समाज सेवा का बीड़ा अब से 7 वर्ष पूर्व उठाया।अब तक हजारों गरीबों को खाद्य सामग्री, वस्त्र के साथ जरूरत की अन्य मूलभूत वस्तुओं सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा उपलब्ध कराया है। तमाम गरीब प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री के साथ-साथ खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी दी है। जिसके तहत जिला मुख्यालय के 26 गरीब बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठा रखा है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी 3 नवंबर को सामूहिक विवाह किया जा रहा आयोजन समाजसेवी शरद यादव

जिनका सारा खर्च उठाते हैं। सेवा भाव की इसी पराकाष्ठा के बीच शरद यादव ने ऐतिहासिक रूप से सामूहिक विवाह का संकल्प लिया है। जिसे आजीवन जारी रखने के लिए श्री यादव संकल्पित हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News मुहर्रम के हाई अलर्ट में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
Next: बिना समाधान के लौटे ग्रामीण, ग्राम चौपाल में सुनी अधिकारियो ने समस्याऐ- कलवारी

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d