अम्बेडकर नगर न्यूज लोकनिर्माण विभाग व ठेकेदारों की मिलीभगत से पैसों का किया बन्दर बांट बनने से पहले टूटने लगी सड़के

IMG-20220409-WA0041
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही गढ़वल राजेसुल्तानपुर सड़क में ठेकेदारों की मनमानी के कारण दोयम दर्जे का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

IMG 20220409 WA0041

आपको बता दे कि शासन की मंशा है कि हर सड़के गड्ढा मुक्त हो इस दौरान सड़कों पर रिपेयरिंग कार्य प्रगति पर देखने को मिल रहा है लेकिन उसमें लोकनिर्माण विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकार की योजनाओं व पैसों का बन्दर बांट किया जा रहा है ।और ठेकेदार घटिया निर्माण कर मालामाल हो रहे हैं । घटिया निर्माण कार्य का दृश्य गढ़वल से देवलर सिंघलपटटी राजेसुल्तानपुर संपर्क मार्ग का है जहां लोकनिर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का कार्य करवाया गया था जिसमें तारकोल डामर गिट्टी रोलर की कमी की गई थी जिसकी वजह से सड़कें बनने के पहले ही टूटने पर मजबूर हो रही है । ग्रामीणों का आरोप है कि अभी सड़क बने हुए दो चार दिन भी नहीं बीता फिर यह सड़क उखड़ने क्यों लगी ।

ambedkar nagar news public works department and  in connivance with contractors  Monkey distributed money  Roads started breaking before being built

अब देखना यह गौरतलब होगा कि विभाग व ठेकेदार की नजर कब तक इन‌ नवनिर्मित सड़कों पर पड़ती है जो एक तरफ से बन रही हैं तो दूसरे तरफ से उखड़ रही हैं ।

Trending News