अम्बेडकर नगर न्यूज : संत रविदास जयंती पर रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान

अम्बेडकर नगर न्यूज : संत रविदास जयंती पर रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास की जयंती माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा विशेष शिविर के दूसरे दिन व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व कार्यक्रमाधिकारी व शिक्षक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया जबकि प्रधानाचार्य कप्तान सिंह मुख्य अतिथि रहे।
आपको बता दें कि विद्यालय की रासेयो इकाइयों द्वारा आयोजित विशेष शिविर का आज दूसरा दिन था।जिसकी मुख्य थीम संत शिरोमणि रविदास की जयंती के नामपर स्वच्छता रही।IMG 20230205 WA0074
इस अवसर पर आयोजित बौद्धिकी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने संत रविदास के जीवन वृत्त से सीखने व मनसा वाचा कर्मणा कर्मरत रहने को जीवन की सफलता का मूलमंत्र करार दिया जबकि डॉ संतोष सिंह ने मन की स्वच्छता के साथ ही साथ बाह्य जगत व परिवेश की स्वच्छता को भी उत्तम स्वास्थ्य का परिचायक बताया।अम्बेडकर नगर न्यूज : संत रविदास जयंती पर रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान

इस अवसर पर जानेमाने कलाकर अमरनाथ पांडेय ने स्वच्छता को महान कला कहते हुए इसे जीवन की पवित्रता की निशानी कहा और संत शिरोमणि के पगचिन्हों पर चलने की आवश्यकता जताई।

Trending News