Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : खाने का पैसा माँगने पर सिपाहियों ने   ढाबा मालिक को बेरहमी से पीटा और ढावा बंद कराने की  दी धमकी

जनवाद टाइम्स 27 August 2022
अम्बेडकर नगर न्यूज : खाने का पैसा माँगने पर सिपाहियों ने   ढाबा मालिक को बेरहमी से पीटा और ढावा बंद कराने की  दी धमकी
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर खाने का पैसा माँगने पर सिपाहियों ने मानवाधिकार को ताक पर रखते हुए ढाबा मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी और ढाबा बंद कराने की धमकी दी है। आपको बता दें कि
मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सम्हरिया का है। पीड़ित संदीप यादव उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम चक आसोपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल,पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार आयोग।अम्बेडकर नगर न्यूज : खाने का पैसा माँगने पर सिपाहियों ने   ढाबा मालिक को बेरहमी से पीटा और ढावा बंद कराने की  दी धमकीजिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी टांडा व अलीगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए। बताया कि वह जीवन यापन करने के उद्देश्य से बस्ती हाईवे रोड स्थित सम्हरिया चौराहा पर ढाबा चलाता है। जिसमें उसके साथ उसके पिता व भाई भी सहयोग करते हैं। वहां पर अक्सर अलीगंज थाने की पुलिस खाना खाने के लिए आते रहते हैं सामान्य रूप से ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद तुरंत पैसा दे देते हैं ।लेकिन वही पीआरबी पर तैनात रंजय यादव, राजेश यादव व थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवेंद्र प्रताप सिंह कांस्टेबल इंद्रपाल खाना खाने के लिए आते हैं ।और अकसर पैसा नहीं देते हैं। शुक्रवार की रात्रि में दारु के नशे में सादी वर्दी में आए पीआरबी के सिपाही रंजय यादव व राजेश यादव ने खाना खिलाने के लिए कहा खाना खिलाने के बाद जब ढाबा मालिक ने उनसे पैसा मांगा तो वह लोग भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और कहने लगे तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई पैसा मांगने की उसके बाद मुझे थप्पड़ मार दिया। जब मेरे भाई ने कहा कि क्यों मारे हो तो वह लोग बोले रुको अभी सब को बताता हूं और फिर रंजय ने थाने पर फोन किया जिसके बाद वहां पर शिवेंद्र प्रताप सिंह और इंद्रपाल यादव आ गए और सभी लोग मुझे तथा मेरे भाई को मारने पीटने लगे। उसके बाद उसने थाने पर ले जाने लगे उसी समय रंजय में गुल्लक में रक्खा हुआ सारा रुपया अपने जेब में रख लिया और फिर मुझे थाने पर ले आए आने पर ले जाने के बाद उपरोक्त सभी लोगों ने मुझे नंगा करके पत्ते से बेरहमी से मारा- पीटा।अम्बेडकर नगर न्यूज : खाने का पैसा माँगने पर सिपाहियों ने   ढाबा मालिक को बेरहमी से पीटा और ढावा बंद कराने की  दी धमकी

मेरे बचाव में पहुंचे मेरे दूर के रिश्तेदार कोतवाली टांडा में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत यादव के पहुंचने पर शिवेंद्र प्रताप सिंह व राजेश यादव ने उनको भी मारा-पीटा व गर्दन दबाने का प्रयास किया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी टांडा संतोष कुमार कर रहे हैं जांच होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Post navigation

Previous: Pratapgagh News :  प्रतापगढ में पानी की टंकी परिसर में बंद किए बेसहारा पशु
Next: अंबेडकर नगर न्यूज : सूफी संत सैयद मखदूम अशरफ सिमनानी रहमतुल्ला की दरगाह पर मौजूद लोगों ने किया उनका भव्य स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.