अम्बेडकर नगर न्यूज क्षेत्रीय लेखपाल के सह पर दबंगों द्वारा पुस्तैनी रास्ते और बजंरभूमि पर किया जा रहा कब्जा

Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम शंकरपुर वर्जी में भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक भूमि से जा रहे पुस्तैनी रास्ते पर अवैध कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध कर उस पर अतिक्रमण किया जा रहा है । मालूम हो गाटा संख्या 258 जो सार्वजनिक भूमि बंजर के खाते में दर्ज है जिस पर वर्षों से सार्वजनिक रास्ता चल रही थी और उस पर ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत अभिलेख में खड़ंजा भी लगवाया गया था । बीते कुछ दिनों से गांव के कुछ दबंगों की नजर सार्वजनिक रास्ते और खड़ंजे पर लग गई और लगभग दशकों पूर्व लगाए गए खड़ंजे को उखाड़कर उस पर मिटटी डालकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया । दबंगई का आलम यह है कि ग्रामीणों को आने-जाने से भी रोका जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी आलापुर से की गई तो उप जिला अधिकारी ने स्थानीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर उसका सीमांकन करने का आदेश दिया है । मौके पर ग्रामीणों का आना जाना काफी दुरुह हो गया है और ग्रामवासी रास्ते के अवरुद्ध होने और खड़ंजा उखाड़ लेने से काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल रामनवल यादव विपक्षियों से प्रभावित होकर सही ढंग से सीमांकन नहीं किया जिसकी वजह से भू माफिया सक्रिय बजंरभूमि भूमि एवं आम पुस्तैनी रास्ते पर अतिक्रमण करने में सक्रिय हैं जबकि पीड़ित ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया है।

You may have missed