अम्बेडकरनगर न्यूज  नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर बिजली विभाग की जागरूकता रैली उपभोक्ताओं से बिल जमा कर राहत योजना का लाभ उठाने की अपील

Ambedkar Nagar News: Nagar Panchayat Rajesultanpur Electricity Department's awareness rally, appeal to consumers to avail the benefit of relief scheme by paying the bills.
Share News

संवाददाता पंकज कुमार 

अम्बेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र के नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली बिल राहत योजना 2025 के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। उपखंड कार्यालय तेंदुआइकला के निर्देशन में निकाली गई इस जागरूकता यात्रा में विद्युत कर्मचारियों ने पूरे कस्बे में घूमकर लोगों को योजना की जानकारी दी और समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया।जागरूकता रैली का नेतृत्व उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत और जेई रमेश यादव ने किया।

Ambedkar Nagar News: Nagar Panchayat Rajesultanpur Electricity Department's awareness rally, appeal to consumers to avail the benefit of relief scheme by paying the bills. मोहल्लों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर जा-कर टीम ने उपभोक्ताओं को बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई राहत योजना में बड़ी छूट का अवसर दिया गया है, जिसका लाभ उठाने के लिए समयबद्ध रूप से बिल जमा करना जरूरी है।एसडीओ कुमार अनिकेत ने बताया कि योजना तीन चरणों में लागू की जाएगी पहला चरण 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 ब्याज पर 100% छूट, मूलधन पर 25% छूट दूसरा चरण1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 ब्याज पर 100% छूट, मूलधन पर 20% छूट तीसरा चरण:
1 फरवरी 2026 से 29 फरवरी 2026 ब्याज पर 100% छूट, मूलधन पर 15% छूट उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं पर चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज है, उन्हें भी 50% तक राहत प्रदान की जाएगी। यह प्रावधान योजना को और अधिक जन-सुलभ बनाता है ।

Ambedkar Nagar News: Nagar Panchayat Rajesultanpur Electricity Department's awareness rally, appeal to consumers to avail the benefit of relief scheme by paying the bills.

इस मौके पर जागरूकता रैली में अमरेंद्र त्रिपाठी (टीजी-2), अनिरुद्ध मौर्य (टीजी-2), हनुमान (टीजी-2), पिंटू सिंह, प्रदीप, अमन, शनि, लक्ष्मीकांत, उमेश पांडेय, रामकेश, अजीत मीटर रीडर संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मी और विद्युत सखी सहित आदि लोग शामिल रहे।विद्युत विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहते हुए कहा कि योजना की जानकारी गांव और कस्बों तक पहुंचने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Trending News