Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 May 2024
Ambedkar Nagar News: Meritorious students were honored with medals and mementos
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय में मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।Ambedkar Nagar News: Meritorious students were honored with medals and mementos

ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित कालेज के परिसर में आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्रीकान्त मिश्र ने किया जबकि शानदार संचालन विद्यालय के प्रवंधक रमेशचन्द्र गुप्ता ने किया। विद्यालय के संरक्षक लालमणि गोंड की उपस्थित मे प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता डा श्रीकान्त मिश्र एवं प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

Ambedkar Nagar News: Meritorious students were honored with medals and mementos

इस मौके पर इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले में आठवां स्थान हासिल करने वाले छात्र अमन गुप्ता, रिया गुप्ता, नेहा मद्धेशिया, निधि यादव, सरस्वती सोनी, निशा सोनी, पवन कुमार, साक्षी सिंह, प्रेमलता कुमारी, अंतिमा निषाद को मेडल, पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया जिसमें रानी गुप्ता, सूर्यप्रकाश गुप्ता, अमन यादव, प्रज्ञा प्रजापति, शैलजा कुमारी, आदर्श सिंह, अनुराग प्रजापति, अंतिमा यादव, सलोनी मद्धेशिया,अर्पित यादव को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्रीकान्त मिश्र ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों से कहा कि निष्ठा व लगन से आगे भी अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें । प्रबन्धक रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन में हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए सफलता आवश्य हासिल होगी। विद्यालय के संरक्षक लालमणि गोंड ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वचन एवं शुभकामना दिया तथा विद्यालय के छात्र विनायक गुप्ता के नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मौके पर शिक्षक विभय राज उपाध्याय, दिलशाद, संध्या, सीमा सहित अभिभावक एवं विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar news बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बागी उम्मीदवार दीपक यादव ने राजद से किया नामांकन दाखिल
Next: Agra News: भागवत कथा के छठवें दिन हुआ कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.