अम्बेडकर नगर न्यूज-जूनियर हाईस्कूल बकड़ापुर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

अम्बेडकर नगर न्यूज-जूनियर हाईस्कूल बकड़ापुर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

जनपद- अम्बेडकर नगर के विधानसभा क्षेत्र- आलापुर में स्थित उदयराज जूनियर हाईस्कूल बकड़ापुर का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।IMG 20230322 WA0123

समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व सांसद/ आलापुर के विधायक माननीय श्री त्रिभुवन दत्त जी रहे। प्रबन्धक वेद प्रकाश यादव जी ने अपने सहयोगियों के साथ विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
मुख्य अतिथि विधायक माननीय श्री त्रिभुवन दत्त जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा है कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। हजरत मोहम्मद साहब ने भी कहा था कि अगर आप को शिक्षा हासिल करने के लिए चीन और जापान भी जाना पड़े तो जाना चाहिए। धन्य है माता सावित्रीबाई फुले उस समय सामाजिक व्यवस्था के तहत समाज में किसी भी वर्ग की स्त्री को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था उस समय विद्यालय खोलकर समाज की बेटियों को शिक्षा देने का कार्य शुरू किया ।अम्बेडकर नगर न्यूज-जूनियर हाईस्कूल बकड़ापुर का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

अतः आप सभी की जिम्मेदारी है कि समाज में चेतना पैदा करें जिससे सभी वर्गों के लोग शिक्षित होकर समाज का उत्थान करें। विधायक माननीय श्री त्रिभुवन दत्त जी ने सभी छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य भविष्य की कामना की और कहा कि आप लोग हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ने का कार्य करें।
समारोह की अध्यक्षता प्रधान राममनी कन्नौजिया ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत अजीत कुमार यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार दुष्यंत कुमार यादव रहे , संचालन इंद्रदेव ने किया। समारोह में नि० विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता रामचंद्र वर्मा, अजय गौतम एडवोकेट, संजय शर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, राम अनुज यादव, अखिलेश यादव पप्पू, शोभा यादव आदि सहित भारी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

You may have missed