अम्बेडकर नगर न्यूज : जहांगीरगंज नगर पंचायत का चुनाव होगा रोचक उम्मीदवार वोटरों के घर पहुंचकर कर रहे हैं आपनी ताकत की आजमाइश

Bihar news पत्रकार को खबर लिखने से रोका नहीं जा सकता – सुप्रीम कोर्ट
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र नवनिर्मित नगर पंचायत जहांगीरगंज का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है ।

IMG 20221108 WA0073सभी पार्टी के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं अभी ऊंट किस करवट बैठेगा किसी को नहीं मालूम आरक्षण जब तक क्लियर नहीं होता तब तक प्रत्याशियों की संख्या बहुतायत में है कुछ लोगों का मानना है कि यहां सामान्य सीट होगी कुछ लोग अनुसूचित जाति के पक्ष में चर्चा कर रहे हैं लेकिन जहांगीरगंज नगर पंचायत के सभी प्रत्याशी अपना जोर आजमाइश वोटरों के बीच में जाकर मेहनत से कर रहे हैं नगर पंचायत जहांगीरगंज मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के वोटरों की भी संख्या भी अधिक है। दलित समाज की भी भागीदारी अच्छी है लेकिन वही देखा जाए तो नेवारी बाजार में मुस्लिम वोटरों की संख्या बहुतायत है क्षेत्र में चर्चा का विषय है यदि समाजवादी पार्टी नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार के लिए नेवारी गांव से अपना प्रत्याशी उतारती है तो चुनाव रोचक हो सकता है।

IMG 20221108 WA0074वहीं कुछ सपा नेताओं से यह कहते सुना गया है कि यहां का प्रत्याशी यदि सीट सामान्य बैकवर्ड होती है तो चुनाव किसी मुस्लिम समाज के जिताऊ एवं टिकाऊ कैंडिडेट को लड़ाया जाएगा मुस्लिम समाज में यदि अंसारी बिरादरी टिकट पाता है तो सबसे सशक्त और अच्छा उम्मीदवार नेवारी गांव से ही होगा जो अब्दुल करीम अंसारी उसी गांव से आते हैं समाजवादी पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता हैं वह भी यह मानकर चल रहे हैं । पार्टी मुझे ही अपना उम्मीदवार बनाएगी क्योंकि सबसे ज्यादा वोट मुस्लिम समाज का नेवारी गांव में ही है और अधिकांश वोट मुस्लिम समाज का समाजवादी पार्टी को ही जाता है

IMG 20221108 WA0075

वहीं समाजवादी पार्टी से सशक्त उम्मीदवार के रूप में जो जनता के बीच में हर दिल अजीज हरदम जनता के बीच हाजिर रहने वाले लॉकडाउन में गरीबों बेसहारों मजदूरों की मदद करते दिखे समाजसेवी एवं लोकप्रिय पूर्व प्रदेश सचिव फत्तेपुर गांव निवासी मो मोईन एडवोकेट का नाम क्षेत्र में जोरों पर है।

IMG 20221108 WA0076

मुस्लिम समाज कुर्मी समाज एवं अन्य बिरादरी में भी अच्छी पकड़ देखी जा रही है वहीं बसपा से सशक्त उम्मीदवारों में राजकुमार सेठ सुबह निकलकर रात समय में देर तक मतदाताओं के बीच में जाकर आज 1 साल से ऊपर अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं मतदाताओं के बीच में घर घर जाकर जिस तरह से परिश्रम कर रहे हैं मतदाता उनको भी काफी पसंद कर रहा है। बसपा विधानसभा अध्यक्ष छेदी राम मौर्या का कहना है बहन जी ने मुझे बुलाकर साफ शब्दों में कहा है कि बहुजन समाज पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं पर ही अपना दांव अजमाएगी और वह स्वयं बसपा से उम्मीदवार बनने की फिराक में हैं ।

IMG 20221108 WA0077

जिसका मौर्य समाज मुस्लिम समाज नाई समाज एवं दलित समाज में भी अच्छी पकड़ है बसपा से निवर्तमान प्रधान मौलाना फैयाज अहमद भी अपने को पक्का मान रहे हैं ।कि बहन जी मुझ में विश्वास करके चुनाव मुझे ही लड़ाएंगी सत्ता पक्ष से भारतीय जनता पार्टी से भी सशक्त उम्मीदवार में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के परिवार से भी कोई दावेदारी कर सकता है वही जहांगीरगंज उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री भगौती जायसवाल वेद गुप्ता भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेने की फिराक में लगे हुए हैं यदि इन दोनों नेताओं में से भाजपा किसी को टिकट देती है ।तो चुनाव रोचक होगा वही नरियावं के रहने वाले अजय कुमार पांडे रामसेवक वर्मा विमल विश्वकर्मा और रमेश चंद्र गुप्ता के चुनाव लड़ने की संभावना है यदि पार्टी ने इन सब में से किसी पर विश्वास किया तो वैसे देखा जाए तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की बड़ी लंबी फेहरिस्त है कुछ प्रत्याशी तो अभी आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं आरक्षण जिस दिन क्लियर हो जाएगा उसके बाद अपनी दावेदारी ठोकेंगे।अम्बेडकर नगर न्यूज : जहांगीरगंज नगर पंचायत का चुनाव होगा रोचक उम्मीदवार वोटरों के घर पहुंचकर कर रहे हैं आपनी ताकत की आजमाइश

You may have missed