संवाददाता अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर जिले मे भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सभी के सामूहिक प्रयास से प्रदेश एवं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने विकास को नया आयाम दिया है। तथा विकास की राजनीति को प्रतिष्ठित किया है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर ओपी त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परक नीतियों का लाभ जन सामान्य को मिल रहा है
किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपए प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया जा रहा है। साढ़े चार लाख से अधिकयुवाओं को वगैर किसी भेदभाव के सरकारी नौकरी प्रदान की गई है समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही है जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।
जनता पूरी मुस्तैदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है लेकिन मुद्दा विहीन विपक्ष को रास नहीं आ रहा है विपक्षी दल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। विपक्षी दल लोगों को उकसा कर प्रदेश का माहौल बिगड़ने की साजिश रच रहे हैं लेकिन उनकी साजिश सफल नहीं होने पाएगी। उक्त मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कनौजिया विश्व छात्र परिषद के जिला महासचिव जेपी सिंह सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद।