अम्बेडकर नगर न्यूज पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने व्यक्त किया शोक संवेदना
संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत विकास खण्ड जहाँगीरगंज के ग्रामसभा कल्यानपुर निवासी घुरपतरी शर्मा उर्फ झब्बर शर्मा के 90 वर्षीय पिताजी के निधन की खबर सुनकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त अपने समर्थकों के साथ कल्यानपुर पहुँचे और मृतक फेंकू राम शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया ।

इस मौके पर जिला सचिव लालमणि गोंड़ ,मनोजयादव,अधिवक्ता योगेन्द्र कन्नौजिया,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता,अजय गौतम एडवोकेट, अमरजीतयादव,बिट्टू यादव,साधू यादव,विंध्याचल प्रजापति,माया गौतम,महेन्द्र यादव, श्रीराम शर्मा ,शंभूनाथ तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अशोक कन्नौजिया, शशांकमणि गोंड़, सेक्टर अध्यक्ष अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
