अम्बेडकर नगर न्यूज : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह किया गया आयोजन

अम्बेडकर नगर न्यूज : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह किया गया आयोजन
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के विकासखण्ड जहाँगीरगंज के ब्लाक मुख्यालय पर बालविकास परियोजना कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बिदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया ।IMG 20230205 WA0055

आपको बता दें कि विकास खण्ड जहाँगीरगंज की आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओं का सेवा निवृत्त होने पर बालविकास परियोजना अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।बालविकास परियोजना अधिकारी एवं बाल विकास के कर्मचारियों ने अपने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं ।अम्बेडकर नगर न्यूज : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई समारोह किया गया आयोजन

इस मौके पर मुख्यसेविकाओ एवं सुमन पाण्डे ने लीलावती मिश्रा सगहापुर, उषा सिंह सहायिका इटौरा ढोलीपुर,इंद्रावती मुबारकपुर पिकार आंगनवाड़ी कार्यकत्री, किरन सिंह आंगनवाडी कार्यकत्री चोरमरा, ज्ञानमती शर्मा सहायिका बलरामपुर का स्वागत और सम्मान किया गया । कार्यक्रम के अंत में बालविकास परियोजना अधिकारी एवं सुमन पाण्डे ने सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ रहने की कामना किया।

Trending News