अम्बेडकर नगर न्यूज विद्युत उपकेंन्द्रों पर कैश काउंटर बंद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में परेशानी हो रही है

अम्बेडकर नगर न्यूज विद्युत उपकेंन्द्रों पर कैश काउंटर बंद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में परेशानी हो रही है
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र विद्युत उपकेंन्द्रों पर कैश काउंटर बंद होने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

IMG 20220913 WA0035

इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा अधिशासी अभियंता को इसकी सूचना दी गई तो उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण केंद्र तेंदुआईकला को निर्देश दिया कि न्योरी उपकेंद्र पर बने विभागीय राजस्व काउंटर को क्रियाशील किया जाए । किंतु समाचार लिखे जाने तक अभी तक काउंटर क्रियाशील नहीं हो सका है जिससे उपभोक्ता अपने ओ टी एस किस्त का भुगतान जमा नही कर पा रहे है । आपको बता दें कि पूर्व में विद्युत सखी द्वारा उपकेंद्र के कैश काउंटर पर राजस्व जमा किया जाता रहा है जो नियम विरुद्ध है ।

अम्बेडकर नगर न्यूज विद्युत उपकेंन्द्रों पर कैश काउंटर बंद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में परेशानी हो रही है

विद्युत सखी द्वारा राजस्व जमा करने के पीछे अवधारणा यह थी कि विद्युत सखी गांव-गांव घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को प्रेरित कर विद्युत बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी न कि उपकेंद्र पर बने कैश काउंटर पर बैठकर राजस्व जमा करेंगी।

Trending News