अम्बेडकर नगर न्यूज : भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया कपड़ें की दुकान का उद्घाटन

Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज बाजार रोड मामपुर निकट बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने आर.आई.अपैरल(वस्त्रालय) का उद्घाटन किया गया।आर.आई.अपैरल (वस्त्रालय) का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी ने फीता काट व नारियल फोड़कर किया। आपको बता दे कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि कपड़े की दुकान खुलने से लोगों को मामपुर जहाँगीरगंज में भी बढ़िया कम्पनी का कपड़ा आसानी से मिलेगा। कपड़ा दुकान संचालक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि मेरे दुकान में युवाओं के लिए ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध है।उपस्थित मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्रकान्त सिंह,विद्युत उपखण्ड अधिकारी सुनील द्विवेदी,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,डाॅ.राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी,अवनीश त्रिपाठी,अंजनी त्रिपाठी,अमरेंद्र त्रिपाठी समेत बाजार वासी लोग मौजूद रहे।

You may have missed