Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : भक्ति ही भगवान को पाने का एकमात्र उपाय

जनवाद टाइम्स 11 February 2022
IMG-20220211-WA0024
Share News
       

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकर नगर जिले के थाना जहाँगीरगंज क्षेत्र भक्ति ही भगवान को पाने का एकमात्र उपाय है जो जिसका अंश होता है उसी में समाहित हो जाता है आत्मा परमात्मा का अंश है अच्छे कर्म और भक्ति से जीव जन्म और मृत्यु के बन्धन से मुक्त हो जाता है रामनाम के जप से मानव जीवन सार्थक हो जाता है।उक्त उद्गार आलापुर तहसील स्थित भुजहिया माता मन्दिर नसीरपुर छितौना में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं विराट सन्त सम्मेलन में नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के सातवें दिन प्रसिद्ध कथावाचक श्री देवेश जी महाराज ने कही ।कथा व्यास श्री देवेश जी महाराज ने कहा कि सुंदरकाण्ड के नायक श्री हनुमान हैं। अब सवाल यह उठता है कि सुंदरकाण्ड का नाम सुंदरकाण्ड क्यों रखा गया।

 

IMG 20220211 WA0024

दरअसल, हनुमानजी, सीताजी की खोज में लंका गए थे और लंका त्रिकुटांचल पर्वत पर बसी हुई थी। त्रिकुटांचल पर्वत यानी यहां 3 पर्वत थे। पहला सुबैल पर्वत, जहां के मैदान में युद्ध हुआ था। दूसरा नील पर्वत, जहां राक्षसों के महल बसे हुए थे। तीसरे पर्वत का नाम है सुंदर पर्वत, जहां अशोक वाटिका निर्मित थी। इसी वाटिका में हनुमानजी और सीताजी की भेंट हुई थी। सुंदर पर्वत पर ही सबसे प्रमुख घटना घटित होने के कारण इसका नाम सुंदरकाण्ड रखा गया। सुन्दर पर्वत पर ही अशोक वाटिका थी इसी अशोक वाटिका में ही हनुमानजी और सीताजी का मिलन हुआ था इसीलिए इस काण्ड का नाम सुन्दरकाण्ड रखा गया। कहते हैं कि यहां की घटनाओं में हनुमानजी ने एक विशेष शैली अपनाई थी।
वास्तव में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकाण्ड की कथा सबसे अलग है। संपूर्ण श्रीरामचरितमानस भगवान श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है। सुंदरकाण्ड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का काण्ड है। सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरंत ही दूर हो जाता है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूज भक्ति ही भगवान को पाने का एकमात्र उपाय

इस मौके पर वक्तागण श्री हरिप्रसाद जी महाराज वाराणसी यज्ञाचार्य पं. कामता प्रसाद शुक्ल पं.ओंकारनाथ शुक्ल पं.रामकृष्ण शुक्ल राजेश कुमार पाण्डेय प्रमोद पाण्डेय राम प्रकाश शुक्ल नीरज तिवारी ध्रुब तिवारी वासुदेव यादव गौतम तिवारी आकाश तिवारी अष्टभुजा शुक्ला एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। श्रीराम कथा क्षेत्र में होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से महिलाओं बच्चों एवं भक्तों की भारी भीड़ जमा हो रही है

Post navigation

Previous: संभल न्यूज़:सीएम योगी के मंच पर इसलिए नहीं मिली जगह क्योंकि दलित है गीता साध्वी
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी चंद्रेश वर्मा ने किया नामांकन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.