अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी का क्षेत्र में सघन जनसंपर्क 

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji's intensive public relations in the area
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम सभा तिहाईतपुर निवासी श्री रणविजय सिंह के पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी शामिल हुए।

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji's intensive public relations in the area उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने पदुमपुर बाजार में डाक्टर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के क्लीनिक एवं नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में श्री बच्चूलाल सोनकर के दुकान पर जिम्मेदार कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की एवं विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर चर्चा, परिचर्चा की तथा आगामी 05 अगस्त 2025 को नरियांव में होने वाले पी डी ए पंचायत कार्यक्रम के तैयारी के बावत रणनीति बनाई गई। उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी सपा नेता श्री राजेंद्र प्रसाद दाढ़ी के पत्नी का कुशल क्षेम जाना।

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji's intensive public relations in the area

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता सुरेंद्रनाथ वर्मा, अखिलेश यादव पपलू, अजय गौतम एडवोकेट, उदयभान यादव, नायबे आलम, प्रमोद पाण्डेय, मनोज जायसवाल,भीम सिंह, रामकेवल यादव, दशरथ मौर्य, नसीम अहमद, मेवालाल सोनकर, इरशाद अहमद, पूर्व प्रधान देवमणि यादव, अनिल कुमार, संजय गौतम, अन्नू कनौजिया, धर्मराज गौंड, राम प्रकाश, रामू गौतम, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।

Trending News