अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt Ji did intensive public relations in the area
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड रामनगर के ग्राम रामनगर(पुरानी बाजार) श्री बदरी प्रसाद यादव के युवा पुत्र के असमय निधन एवं रामनगर(डिहवा) में श्री राम स्वारथ गौतम के युवा पुत्र के असमय निधन पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व सांसद/ आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया ।

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt Ji did intensive public relations in the area

उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ग्राम परवरडीह निवासी श्री सुधाकर यादव के पत्नी के असमय निधन एवं ग्राम इसौरी नसीरपुर निवासी राजेश यादव के पत्नी के असमय निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ग्राम इसौरी निवासी एवं सपा नेता श्री राजेश यादव एवं उनके पिताजी तथा रामजीत गौतम का कुशल क्षेम जाना तथा विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ग्राम सभा दुमदुमा निवासी व वरिष्ठ समाजवादी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री हरीराम यादव जी के श्रद्धांजलि में कार्यक्रम में शामिल हुए । उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने रामनगर(बहरामपुर) में शैलेश यादव उर्फ टोनी की दुकान गणपति बाबा होम डेकोर एंड हार्डवेयर की दुकान का उद्घाटन किया तथा डाक्टर पवन यादव के कृष्णा डेंटल केयर क्लीनिक रामनगर(बहरामपुर) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा मोहम्मद सैफ के सैलून की दुकान पर कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की ।

Ambedkar Nagar News-Alapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt Ji did intensive public relations in the area इस दौरान सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, प्रबंधक बुद्धिराम यादव, अखिलेश यादव, विक्रमाजीत यादव, चंद्रेश गोस्वामी, सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, देवमणि यादव, रोशनलाल गौतम, बृजेश यादव, दीपक यादव, रामनाथ गौतम, रिंकू पाण्डेय, इंद्रप्रकाश यादव, रामप्रवेश गौतम, राम शकल मौर्य, विनोद यादव, अन्नू कनौजिया, घनश्याम पासवान, प्रभाकर यादव, मनोज गौतम, बाबूलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे ।

Trending News