आज दिनांक 11.1.2026 को प्रायः 9:30 बजे महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी आगरा पर अग्रवाल युवा संगठन रजि.आगरा की इस साल की पहली मासिक बैठक रखी गई जिसमें संगठन के द्वारा मार्च माह तक होने वाले आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई

1- 28 जनवरी रक्त दान शिविर का आयोजन लाला लाजपत राय जी की जयंती के उपलक्ष में
2- 28 फरवरी और 1 मार्च को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
3- निशुल्क मेडिकल कैंप जो हर साल मार्च माह में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती के उपलक्ष में आयोजित होता है
इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और इस बार सभी युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नए सदस्यों में एक अलग ही ऊर्जा बैठक के उपरांत नजर आई स्वयं ही सभी युवा साथी जिम्मेदारी के लिए हाथ उठाना यह दिखाता है कि संगठन में अब जिम्मेदारी लेने वाले सदस्यों की कमी नहीं है जो की संगठन के भविष्य हेतु एक अच्छा संकेत भी है

प्रत्येक कार्यक्रम में संयोजक मंडल के पद हेतु आठ से 10 सदस्यों के नाम स्वयं ही आए जो भी नाम आए हैं उन पर एक या दो दिन में चर्चा कर उन सभी संयोजक मंडल के नाम को फाइनल घोषणा कर दी जाएगी साथ ही अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी के द्वारा सभी सदस्यों को नए 10 सदस्य बनने के लिए आग्रह किया और इकाई प्रभारी एवं इकाई अध्यक्षों से जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी को बनाने का आग्रह किया साथ ही सदस्यता अभियान को तेज गति देने के लिए सभी को आदेशित किया साथ ही अध्यक्ष जी के द्वारा संगठन सदस्यों से सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया जिससे समाज को मजबूती प्रदान की जा सके एवं समाज के लोगों पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके साथ ही साथ आने वाले समय में राजनीतिक रूप से संगठन के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विधानसभा और नगर निगम का चुनाव हेतु चुनाव लड़ने के लिए जो भी सहायता चाहिए वह संगठन उनको तन मन धन से प्रदान करने का प्रयास करेगा आज संगठन में युवाओं की भागीदारी देख अध्यक्ष जी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

मुख्य रूप से उपस्थित.. जितेंद्र अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), विभू सिंघल, शैलू अग्रवाल, असुंल बंसल, संदीप अग्रवाल, प्रतिक अग्रवाल, मयंक गर्ग, शिवम् गर्ग, मयंक अग्रवाल, शशांक बंसल, अमित बंसल, मोहित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शुभम्, मनीष अग्रवाल, रवि गोयल,अमित अग्रवाल, प्रवीण सिघंल, गौरव अग्रवाल, सौरभ जैन,राजू गोयल,कपिल अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल,आदि