Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पेड़ की डाल से सटकर जल रही हाई वोल्टेज लाइन, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से की त्वरित कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 11 January 2026
vaishali-banarasi-chowk-11kv-wire-sparking-danger
Share News
       

Bihar News | वैशाली

प्रखंड क्षेत्र के बनारसी चौक एनएच–322 पर स्थित 11 हजार वोल्ट बिजली तार में लगातार शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकल रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह हाई वोल्टेज लाइन खोकसा पावर ग्रिड से फुलपुरा चक सिकंदर स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज को विद्युत आपूर्ति करती है।

vaishali-banarasi-chowk-11kv-wire-sparking-danger

सड़क किनारे स्थित सिमर के पेड़ की डाल इस बिजली तार से सट गई है, जिसके कारण बार-बार आग जैसी चिंगारी निकल रही है। इससे पेड़ की आधी डाल जल चुकी है और अब उसके गिरने का खतरा बढ़ गया है। चूंकि यह पेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 322 के बिल्कुल किनारे स्थित है, ऐसे में जल चुकी डाल के गिरने से राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी खोकसा बुजुर्ग पावर ग्रिड के जेई और बिजली कर्मियों को करीब एक माह पहले दी गई थी, लेकिन अब तक न तो डाल की कटाई कराई गई और न ही लाइन को सुरक्षित किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ की डाल काट दी जाए, तो बिजली तार उससे सटेगा नहीं और चिंगारी निकलने की समस्या भी खत्म हो जाएगी, जिससे किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है।

इस संबंध में जवाहर राय, रविंद्र राय, परमानंद राय, मुकेश कुमार, सुरेंद्र राय, हरिशंकर राय, प्रेम कुमार यादव, तपसी राय सहित कई ग्रामीणों ने कार्यपालक विद्युत अभियंता, वैशाली से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Post navigation

Previous: Agra News :अग्रवाल युवा संगठन आगरा की पहली मासिक बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
Next: Vaishali News: Rajapakar प्रखंड की सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर, 1000 से अधिक किसानों का पंजीकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.